एक्सप्लोरर

बाहर से आए लोगों को फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और यौन शोषण सहना पड़ता है- कंगना रनौत

बॉलीवुड में नेपोटिज्म के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत का मानना है कि जब तक उनकी नीयत सही है, तब तक उन्हें अपने द्वारा कही गई बातों का बुरा नहीं लगता.

बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत का मानना है कि जब तक उनकी नीयत सही है, तब तक उन्हें अपने द्वारा कही गई बातों का बुरा नहीं लगता. कंगना ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "मैं जब भी किसी बुराई के खिलाफ कुछ कहती हूं, तो मैं हमेशा इस बात को देखती हूं कि मेरा इरादा क्या है."

कंगना ने कहा, "आलोचना मुझे कड़वा नहीं बनाती है. नेपोटिज्म, यौन शोषण, असमानता प्रेरित भुगतान और सभी प्रकार का बुरा व्यवहार जो कि एक बाहरी व्यक्ति को बॉलीवुड में सहना पड़ता है, जब भी मैंने इसे लेकर बात की है और नाम उजागर किए हैं, ये सभी बातें मेरे करियर के खिलाफ गईं. लेकिन कोई भी इन बातों को नजरअंदाज नहीं कर सकता."

आपको बता दें कि कंगना उस वक्त विवादों में घिर गई थीं, जब उन्होंने मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर को उन्हीं के टेलीविजन चैट शो में कहा था कि वे ही 'नेपोटिज्म के ध्वजवाहक हैं."

कंगना ने इसके आगे बात करते हुए कहा, "आज लोग नेपोटिज्म के बारे में बात कर रहे हैं. इस बारे में उनकी अपनी राय है. लेकिन क्या पहले कभी किसी ने इस बारे में बात की थी? मेरे लिए बड़े लक्ष्य मायने रखते हैं. जिन मुद्दों को सालों से दबाकर रखा गया था लोग अब उस बारे में बात कर रहे हैं."

फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के एक प्रमोशन इवेंट के दौरान एक पत्रकार से उनकी कहासुनी हो गई थी, और इसको लेकर भी उनकी काफी आलोचना हुई थी. उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके द्वारा किए गए कई अच्छे कार्यो की सराहना भी की है. उन्होंने कहा कि वह आलोचना को दिल पर लगाकर नहीं बैठतीं.

कंगना ने कहा, "एक कलाकार के रूप में काम को लेकर मैं आलोचना सुनने के लिए तैयार रहती हूं. इसे लेकर मेरे दिल में किसी के लिए कोई बात नहीं है. लेकिन मैंने समाज के लिए कई कार्य किए हैं, जैसे पौधे लगाना, पर्यावरण को बचाना, नदियों के बारे में बात करना, प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ बात करना. और जब कोई इन बातों का मजाक बनाएगा तो इसे मैं बिल्कुल सहन नहीं करूंगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, विडियो वायरल
'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार
'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार
सलमान खान ने घटाया 16 किलो वजन, 'अलायंस' में खराब सेहत की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
सलमान खान ने घटाया 16 किलो वजन, 'अलायंस' में खराब सेहत की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
देर रात पैप्स पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बॉडीगार्ड्स ने छीने फोन, सोसाइटी के नीचे लगा लोगों का हुजूम
देर रात पैप्स पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बॉडीगार्ड्स ने छीने फोन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget