एक्सप्लोरर

Kalki 2898 AD Trailer 2 Out: अमिताभ और प्रभास के बीच दिखा जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, रिलीज हुआ ‘कल्कि 2898 एडी’ का दूसरा ट्रेलर

Kalki 2898 AD: ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इन सबके बीच मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है. जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को पीक पर पहुंचा दिया है.

Kalki 2898 AD Second Trailer Out: ‘कल्कि 2898 एडी’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. बड़े बजट और बड़ी स्टार कास्ट वाली इस फिल्म के पोस्टर से लेकर ट्रेलर और फिर प्री रिलीज इवेट ने ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर काफी बज क्रिएट कर दिया है. इन सबके बीच अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए ‘कल्कि 2898 एडी’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है. सेकंड ट्रेलर में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, प्रभास और कमल हासन के किरदारों को और ज्यादा बारीकी से दिखाया गया है. दो मिनट से ज्यादा लंबा ट्रेलर, कल्कि की दुनिया और उसके प्लॉट के बारे में खुलासा करता है.  

‘कल्कि 2898 एडी’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज
‘कल्कि 2898 एडी’ के दूसरे ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के किरदार अश्वत्थामा से होती है, जो दीपिका पादुकोण के किरदार को दुश्मनों से बचाते हुए नजर आते हैं और कहते हैं, “भगवान के अंदर पूरी सृष्टि बसती है और भगवान स्वयं आपके अंदर हैं. इसके बाद दीपिका समेत और भी किरदार छोटे-छोटे डायलॉग्स के साथ अलग-अलग सीन में नजर आते हैं.

ट्रेलर में प्रभास और अमिताभ बच्चन के बीच लड़ाई भी दिखाई गई है. कई सीन के बाद, कमल हासन के किरदार से भी पर्दा उठ गया. कमल हासन को पहचानना मुश्किल है. वे कहते हैं, "पीढ़ियों तक फैले अनंत अवसरों के बावजूद, मनुष्य ना बदला है ना बदलेगा." ओवरऑल दूसरे ट्रेलर ने कल्कि की दुनिया की झलक दे दी है. 2 मिनट 22 सेकंड के इस ट्रेलर के बाद लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी.

कल्कि 2898 एडी’ के ट्रेलर 1 को भी मिला दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स
नाग अश्विन निर्देशित फिल्म का ट्रेलर 1 पिछले हफ्ते जारी किया गया था. जिसमें झलक मिली थी कि फिल्म का विलेन दीपिका पादुकोण के गर्भ में पल रहे बच्चे की जान लेना चाहता है. भैरव के रोल में प्रभास को दीपिका के किरदार को ढूंढकर लाने की जिम्मेदारी मिलती है जबकि अश्वत्थामा के किरदार में अमिताभ बच्चन दीपिका की ढाल बनते हैं. बता दें कि ट्रेलर 1 को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था.

कब रिलीज होगी कल्कि 2898 एडी’
वैजयंती मूवीज के बैनर की ‘कल्कि 2898 एडी’ भारी भरकम बजट में बनी फिल्म बताई जा रही है. ये फिल्म 600 करोड़ की लागत में बनी है और इसी के साथ ये देश की सबसे महंगी फिल्म बन गई है. ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं. ये  फिल्म 27 जून को पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और इंग्लिश में दुनिया भर में रिलीज होगी. फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दिशा पाटनी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें:-Chandu Champion Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है ‘चंदू चैंपियन’, आधी लागत निकालने से रह गई बस इतनी दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan BO Day 2 Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
The Odyssey BO Collection: 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget