एक्सप्लोरर

Chandu Champion Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है ‘चंदू चैंपियन’, आधी लागत निकालने से रह गई बस इतनी दूर

Chandu Champion Box Office Collection:कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है और अब ये दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है.

Chandu Champion Box Office Collection Day 8:  कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ काफी प्रमोशन और बज के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है. हालांकि फिल्म की बॉक्स ऑफिस शुरुआत थोड़ी धीमी रही लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म ने इसके बाद रफ्तार पकड़ ली और इसी के साथ इसने हर दिन शानदार कलेक्शन किया. अब ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘चंदू चैंपियन’ ने रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘चंदू चैंपियन’ ने रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक आर्यन की दमदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म में अपने किरदार में जान फूंकन के लिए कार्तिक आर्यन ने खूब मेहनत की है. दर्शक भी एक्टर के ट्रांसफॉर्मेशन से हैरान है. इसी के साथ ‘चंदू चैंपियन’ को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में टिकट काउंटर पर अच्छा परफॉर्म किया अब ये रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं.

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘चंदू चैंपियन’ ने रिलीज के पहले दिन 4.75 करोड़, दूसरे दिन 7 करोड़, तीसरे दिन 9.75 करोड़, चौथे दिन 5 करोड़, पांचवें दिन 3.25 करोड़, छठे दिन 3 करोड़ और सातवें दिन 2.5 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ ‘चंदू चैंपियन’ का एक हफ्ते का कलेक्शन 35.25 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘चंदू चैंपियन’ ने रिलीज के 8वें दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘चंदू चैंपियन’ का 8 दिनों का कुल कलेक्शन अब 37.75 करोड़ रुपये हो गया है.

‘चंदू चैंपियन’ की कमाई पर ब्रेक लगाएगी कल्कि 2898 एडी?
‘चंदू चैंपियन’ 100 से 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म है. इसने रिलीज के एक हफ्ते में 35 करोड से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिलहाल फिल्म अपनी आधी लागत वसूल करने की ओर बढ़ रही है. उम्मीद है कि इस वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आएगी और ये अपना आधा बजट वसूलने के करीब पहुंच जाएगी. हालांकि अगले हफ्ते ‘चंदू चैंपियन’ की कमाई पर ब्रेक लगाने के लिए प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी आ रही है. इस मल्टीस्टारर फिल्म का काफी बज है. देखने वाली बात होगी कि कार्तिक की फिल्म प्रभास-दीपिका की फिल्म के आगे कितना टिक पाती है.

बता दें कि स्पोर्ट्स बायोग्राफिकल ड्रामा ‘चंदू चैंपियन’ भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की लाइफ पर बेस्ड है. फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है. वहीं ‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक आर्यन के अलावा विजय राज और राजपाल यादव ने अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें:-शादी से पहले 2 से 3 बार हुआ ब्रेकअप, फिर दिल टूटने के दर्द से ऐसे राहत पाता था ये सुपरस्टार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget