एक्सप्लोरर

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 28: बॉक्स ऑफिस पर थकने का नाम नहीं ले रही ‘कल्कि’, 'जवान' का गुरूर तोड़ने से बस चंद कदम है दूर

Kalki 2898 AD Box Office Collection: ‘कल्कि 2898 एडी’ की कमाई में बेशक गिरावट आई है लेकिन इसकी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. फिल्म 28 दिनों में 620 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 28: प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर नाग अश्विन की एपिक साइंस -फाई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’, शंकर की ‘इंडियन 2’, सुधा कोंगारा की ‘सरफिरा’ और आनंद तिवारी की ‘बैड न्यूज़’ जैसी हालिया रिलीज फिल्मों से टफ कंप्टीशन के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है. फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में भी करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के 28वें दिन कितना कलेक्श किया है?

‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के 28वें दिन कितनी की कमाई?
‘कल्कि 2898 एडी’ को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए अब लगभग एक महीना पूरा होने वाला है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि ये साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म दर्शकों को अब भी सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब हो रही है. इसी के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ के कुल कलेक्शन में भी हर दिन करोड़ों का इजाफा हो रहा है. फिलहाल फिल्म की कमाई की रफ्तार बेशक धीमी है लेकिन इसकी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ अब भी ढीली नहीं पड़ी है जिसके चलते लग रहा है कि ये फिल्म अभी और कमाई करेगी.

वहीं ‘कल्कि 2898 एडी’ के बिजनेस की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 128.5 करोड़ रहा और तीसरे हफ्ते की कमाई 56.1 करोड़ रुपये रही. वहीं रिलीज के चौथे हफ्ते के चौथे संडे ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 8.4 करोड़ की कमाई की और चौथे मंडे फिल्म का कलेक्शन 1.65 करोड़ रहा जबकि चौथे मंगलवार फिल्म ने 2 करोड़ कमाए. वहीं अब ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज के चौथे बुधवार यानी 28वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के चौथे बुधवार यानी 28वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ का 28 दिनों का कुल कलेक्शन अब 621.85 करोड़ रुपये हो गया है.

‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ करोड़ दूर है ‘कल्कि’
निर्देशक नाग अश्विन की प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ने घरेलू बाजार में 620 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ये फिल्म अब निर्देशक एटली की शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ के 640 करोड़ रुपये के लाइफटाइम इंडियन कलेक्शन को पीछे छोड़ने से सिर्फ 19 करोड़ रुपये दूर है. वहीं इस हफ्ते डेडपूल और वूल्वरिन जैसी मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्मों के स्क्रीन पर आने के साथ, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कल्कि बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहती है या नहीं.

बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पटानी ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में कई और कलाकारों ने भी दमदार रोल निभाया है.

ये भी पढ़ें:-26 साल की उम्र में कमा लिए 820 करोड़, ना नौकरी करते हैं, ना बिजनेस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
Box office Collection: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
Box Office Day 1 Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में ऐतिहासिक शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget