एक्सप्लोरर

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 15: ‘कल्कि’ ने 15वें दिन रचा इतिहास, शाहरुख खान की 'पठान' को चटाई धूल, अब निशाने पर रणबीर की 'एनिमल'

Kalki 2898 AD Box Office Collection: ‘कल्कि 2892 एडी’ की कमाई हर दिन बढ़ती जा रही है हालांकि अब इसके कलेक्शन में गिरावट भी दर्ज की जा रही है. वहीं 15वें दिन इस फिल्म ने पठान को पीछे छोड़ दिया.

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 15: प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2892 एडी’ साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. नाग अश्विन निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ कलेक्शन कर इतिहास भी रच दिया है. हालांकि दूसरे हफ्ते के वीक डेज में ‘कल्कि 2892 एडी’ की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन कितनी कमाई की है?

‘कल्कि 2892 एडी’ ने रिलीज के 15वें दिन कितनी कमाई की?
साइंस-फाई फिल्म ‘कल्कि 2892 एडी’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस मल्टी स्टारर फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोला है. फिल्म ने महाबंपर ओपनिंग की थी और तब से ये बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और भारत में 500 करोड़ से कहीं ज्यादा कमाई कर चुकी है. हालांकि रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन के ग्राफ में काफी गिरावट भी दर्ज की जा रही है बावजूद इसके ये बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है.

‘कल्कि 2892 एडी’ की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ का तगड़ा कलेक्शन कर लिया था. वहीं दूसरे हफ्ते के दूसरे फ्राइडे ‘कल्कि 2892 एडी’ ने 16.7 करोड़, दूसरे शनिवार 34.15 करोड़, दूसरे रविवार 44.35 करोड़, दूसरे सोमवार 10.4 करोड़, दूसरे मंगलवार 8.8 करोड़ और दूसरे बुधवार 7.5 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अब ‘कल्कि 2892 एडी’ की रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी'  ने रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 6.7 करोड़ की कमाई की है.
  • जिसमें तेलुगु में फिल्म ने 1.65 करोड़, तमिल में 0.6 करोड़, हिंदी में 4 करोड़, कन्नड़ में 0.1 करोड और मलयालम में 0.35 करोड़ की कमाई की है.
  • इसके बाद 'कल्कि 2898 एडी'  का वीक 2 का कलेक्शन अब 128.6 करोड़ रुपये रहा.
  • वीक 2 में फिल्म ने तमिल में 41.6 करोड़, तमिल में 9.1 करोड़, हिंदी में 70.4 करोड़, कन्नड़ में 1.7 करोड़ और मलयालम में 5.8 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • वहीं 'कल्कि 2898 एडी' की 15 दिनों की कुल कमाई अब 543.45 करोड़ रुपये हो गई है.
  • 15 दिनों में फिल्म ने तेलुगु में 253.85 करोड़, तमिल में 32.2 करोड़, हिंदी में 232.9 करोड़, कन्नड़ में 4.5 करोड और मलयालम में 20  करोड़ की कमाई की है.

‘कल्कि 2892 एडी’ ने तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड
‘कल्कि 2892 एडी’ की कमाई में बेशक गिरावट आई है लेकिन इस फिल्म ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. बता दें कि ‘कल्कि 2892 एडी’ ने रिलीज के 15वें दिन 543.45 करोड़ के कलेक्शन के साथ शाहरुख खान की ‘पठान’ के लाइफ टाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. बता दें कि ‘पठान’ का लाइफटाइम कलेक्शन 543.05 था. वहीं अब ‘कल्कि 2892 एडी’ का अगला टारगेट रणबीर कपूर की 'एनिमल' का लाइफ टाइम कलेक्शन (536.36 करोड़ ) है. देखने वाली बात होगी कि क्या प्रभास की ये फिल्म इस वीकेंड तक रणबीर कपूर स्टारर फिल्म को मात दे पाती है या नहीं.  

बता दें कि ‘कल्कि 2892 एडी’ 600 करोड़ के बजट में बनी फिल्म है. इसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. 

यह भी पढ़ें: Bollywood की इन 8 मुस्लिम एक्ट्रेसेस ने की थी हिंदू एक्टर से शादी, जानें कैसी चल रही है सबकी लाइफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget