एक्सप्लोरर

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 12: दूसरे सोमवार घटी 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई, फिर भी कर डाला शानदार कलेक्शन

Kalki 2898 AD Box Office Collection: 'कल्कि 2898 एडी' ने सिनेमाघरों में तूफान मचाया हुआ है. हालांकि रिलीज के दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में पहली बार गिरावट आई हैं

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 12: 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ ये फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में जमकर कलेक्शन किया है और दूसरे वीकेंड पर भी 'कल्कि 2898 एडी' की छप्परफाड़ कमाई हुई है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?

'कल्कि 2898 एडी'  ने रिलीज के 12वें दिन कितनी की कमाई?
'कल्कि 2898 एडी'  27 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महाबंपर कमाई की थी और पहले हफ्ते में भी फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर इतिहास रच दिया. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में धुआंधार कलेक्शन कर रही है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो 95.3 करोड़ से खाता खोलने वाली 'कल्कि 2898 एडी'  ने पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे हफ्ते के दूसरे शुक्रवार फिल्म ने 16.7 करोड़ की कमाई की. जबकि दूसरे शनिवार फिल्म का कलेक्शन 34.15 करोड़ रुपये रहा. फिल्म ने दूसरे संडे 44.35 करोड़ रुपये कमाए. वहीं अब 'कल्कि 2898 एडी'  की रिलीज के दूसरे सोमवार यानी 12वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी'  ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 11.35 करोड़ की कमाई की है.
  • जिसमें तेलुगु में फिल्म ने 3.5 करोड़, तमिल में 0.7 करोड़, हिंदी में 6.5 करोड़, कन्नड़ में 0.15 करोड और मलयालम में 0.5 करोड़ की कमाई की है.
  • इसके बाद 'कल्कि 2898 एडी'  का 12 दिनों का कुल कलेक्शन अब 521.4 करोड़ रुपये हो गया है.
  • जिसमें फिल्म ने तेलुगु में 249.05 करोड़, तमिल में 30.5 करोड़, हिंदी में 218.9 करोड़, कन्नड़ में 4.15 करोड़ और मलयालम में 18.8 करोड़ की कमाई की है.

‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी 'कल्कि 2898 एडी'   
'कल्कि 2898 एडी' अपनी रिलीज के पहले दिन से बंपर कलेक्शन कर रही है और इसी के साथ तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक कर रही है. ये फिल्म अब सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म  ‘गदर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन 525.25 करोड़ के रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है.फिल्म मंगलवार को ये आंकड़ा छू लेगी और सनी देओल की फिल्म को पछाड़ देगी.

ये भी पढ़ें:-'कर लिया तेरे नाम का टैटू' पर किलर मूव्स दिखा Lauren Gottlieb ने किया था फैंस को दीवाना! अब उनकी इन तस्वीरों पर हार बैठेंगे दिल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget