एक्सप्लोरर

Box Office: 'जुड़वां-2' 100 करोड़ के क्लब के करीब, साल की 5वीं फिल्म बनी

इस फिल्म ने पहले दिन 16.10 करोड़, दूसरे दिन 20.55 करोड़, तीसरे दिन 22.60 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 18 करोड़ और पांचवे दिन मंगलवार को 8.05 करोड़, 6ठें दिन बुधवार को 6.72 करोड़ की कमाई की. सातवें दिन की कमाई 6.06 के साथ ही ये फिल्म अब तक कुल 98.08 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

मुंबई: बॉक्स ऑफस पर फिलम ‘जुड़वां-2’ का सफर तेज़ रफ्तार से दौड़ रहा है और अब ये फिल्म कमाई के मामले में 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है. सातवें दिन फिल्ल की झोली में 6.06 करोड़ गिरे और इस तरह इस फिल्म ने अब तक 98 करोड़ की कमाई की है.

फिल्म ने ये शानदार आंकड़ा एक हफ्ते में हासिल किया है और 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से महज़ दो करोड़ पीछे है. इससे साफ है कि ‘जुड़वां-2’ इस साल की पांचवीं ऐसी फिल्म होने जा रही है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.

दरअसल, बॉक्स ऑफस पर फिल्म की कामयाबी को एक मायने में दर्शकों की पसंद और नापंसद के तौर पर भी देखा जाता है और इस तरह ‘जुड़वां-2’ इस पैमाने पर हिट साबित हुई है. इस फिल्म को दर्शकों ने खबू सराहा है.

इस साल के बॉक्स ऑफिस का अतीत बता रहा है कि इस इस फिल्म की कमाई काबिले तारीफ है क्योंकि बड़े स्टार्स की फिल्में भी इस साल औंधे मुंह गिरी हैं.

इस फिल्म ने पहले दिन 16.10 करोड़, दूसरे दिन 20.55 करोड़, तीसरे दिन 22.60 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 18 करोड़ और पांचवे दिन मंगलवार को 8.05 करोड़, 6ठें दिन बुधवार को 6.72 करोड़ की कमाई की. सातवें दिन की कमाई 6.06 के साथ ही ये फिल्म अब तक कुल 98.08 करोड़ की कमाई कर चुकी है. अब तक शाहरुख की 'रईस', रितिक की काबिल, आलिया भट्ट की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और अक्षय की 'जॉली एलएलबी 2' इस साल 100 करोड़ के क्लब में पहुंच पाई है.

इस कमाई को आधार मानते हुए विश्लेषकों ने इस फिल्म को सुपरहिट करार दे दिया है. ‘जुड़वां-2’ की कामयाबी से अभिनेता वरूण धवन काफी खुश हैं. उनके साथी एक्टर्स भी गद गद हैं.

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुल 3500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. इस फिल्म को समीक्षकों ने भी बहुत ही शानदार बताया है. फिल्म को रेटिंग भी अच्छी मिली है.

‘जुड़वां-2’ 1997 में आई सलमान खान की फिल्म का ‘जुड़वा’ का रीमेक है. फिल्म को वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने निर्देशित किया है. फिल्म में वरुण धवन डबल रोल में हैं, और उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
Box office Collection: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
Box Office Day 1 Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में ऐतिहासिक शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget