एक्सप्लोरर

JNU में नकाबपोशों के हमले पर सुनील शेट्टी ने कहा- मास्क पहनकर आते हो और खुद को मर्द बोलते हो

रविवार को जवाहरलाल यूनिवर्सिटी में कई नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर छात्रों और शिक्षकों को पीटा था, जिसमें करीब 34 छात्र घायल हो गए थे. अब सुनील शेट्टी ने इस मामले पर अपनी राय ज़ाहिर की है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने जेएनयू में नकाबपोशों द्वारा किए गए हमले पर गुस्सा ज़ाहिर किया है. सुनील शेट्टी ने कहा है कि मैं किसी भी धर्म का हो सकता हूं या मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी का हो सकता हूं, लेकिन मुझे कोई हक नहीं कि मैं शिक्षा के मंदिर में जाकर छात्रों पर हमला करूं.

सुनील शेट्टी ने स्पॉटबॉय वेबसाइट से बात करते हुए जेएनयू में जो कुछ भी हुआ उस पर खुलकर अपनी राय ज़ाहिर की. उन्होंने कहा, "जेएनयू में जो हुआ वो पूरी तरह से भयानक है. मैं हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई कोई भी हो सकता हूं. मैं बीजेपी, कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना किसी भी पार्टी से हो सकता हूं, लेकिन मुझे कोई हक नहीं कि मैं शिक्षा के मंदिर में जाकर बच्चों को मारूं."

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, "पीटा वो भी मास्क पहनकर. अगर अपने आप को मर्द बोलते हो तो खुलेआम घूमना चाहिए न सब को. किसी भी पार्टी ने ये किया हो. ये जो भी है. मैं इसके पीछे की राजनीति नहीं जानता, लेकिन ये सही नहीं है. हम छात्रों को नहीं मार सकते."

सुनील शेट्टी ने ये भी कहा कि कभी कभी कुछ छात्र, जो हो सकता है छात्र न हों, हो सकता है वो प्रोटेस्टर हों. वो फ्री कश्मीर के साइन दिखाते हैं. उन्होंने कहा, "कश्मीर हमारा था, हमारा है. कश्मीरी हमारे हैं. और हम कश्मीरी हैं. तो मुझे लगता है कि ये चीज़े बिल्कुल साफ होनी चाहिए.

आपको बता दें कि रविवार को जवाहरलाल यूनिवर्सिटी में कई नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर छात्रों और शिक्षकों को पीटा था, जिसमें करीब 34 छात्र घायल हो गए थे. इस हमले में जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आईशी घोष को भी गंभीर चोट आई थी.

जेएनयू मामले में पुलिस को 11 शिकायतें मिलीं, कैंपस में स्थिति नियंत्रण में 

दीपिका के JNU जाने पर ABVP ने कहा- उन्हें राजनीति करनी है, तो वो राजनीति में सामने से आएं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो
रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो
अलाना पांडे के घर गूंजेगी बेटी की किलकारी, जेंडर रिवील के दौरान फूट-फूटकर रोईं, देखें VIDEO
बेटा होगा या बेटी? जेंडर रिवील के दौरान इमोशनल हुईं अनन्या पांडे की बहन अलाना, देखें वीडियो
'राजपूत होकर स्वरा भास्कर के साथ कैसे बैठ गया?' सिवेत तोमर बोले-उसने सॉरी बोला था
'राजपूत होकर स्वरा भास्कर के साथ कैसे बैठ गया?' सिवेत तोमर बोले-उसने सॉरी बोला था
'गालियां और मार मिली...फिर भी चुप रहा', शहजाद पूनावाला पर हमले के बाद टीम का इमोशनल पोस्ट
'गालियां और मार मिली...फिर भी चुप रहा', शहजाद पूनावाला पर हमले के बाद इमोशनल पोस्ट

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget