एक्सप्लोरर

इस वजह से सोशल मीडिया से दूर रहती हैं जया बच्चन, नातिन नव्या के शो में किया खुलासा

Jaya Bachchan On Social Media: जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के शो में बताया है कि आखिरकार वो सोशल मीडिया से क्यों दूर रहती हैं.

Jaya Bachchan On Social Media: बच्चन परिवार का हर सदस्य सोशल मीडिया पर है सिर्फ जया बच्चन को छोड़कर. जया बच्चन ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है. वो अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. एक्ट्रेस कुछ भी बोलने से पहले सोचती नहीं हैं जिसकी वजह से कई बार उनकी तारीफ होती है तो कई बार ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं. जया बच्चन ने अब खुलासा कर दिया है कि आखिर वो क्यों सोशल मीडिया पर नहीं हैं. उन्होंने नातिन नव्या नवेली नंदा के शो में इस बात का खुलासा किया है. नव्या के शो में जया बच्चन उनकी बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती नजर आती हैं.

नव्या के पॉडकास्ट शो वॉट द हेल नव्या का नया एपिसोड आने वाला है. शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें जया बच्चन सोशल मीडिया के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. जया बच्चन ने कहा- 'दुनिया को हमारे बारे में काफी कुछ पता है. हमे इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करने की जरुरत नहीं है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by What The Hell Navya (@wthn_official)

कॉल करने पड़ते थे बुक
टैक्नोलॉजी के बारे में बात करते हुए जया बच्चन ने आगे कहा- 'जब मैं यंग थी तो हमे कॉल बुक करने पड़ते थे. दो तरह के कॉल होते थे. एक ऑर्डिनरी और दूसरा इमरजेंसी. अगर आपको अपने बॉयफ्रेंड से बात करनी है तो ये इमरजेंसी कॉल होता था.'

श्वेता ने इंटरनेट के बारे में की बात
श्वेता ने उनके समय में इंटरनेट का एक्सेस होने के बारे में बात की. उन्होंने कहा- 'काश जब हम बड़े हो रहे थे तब इंटरनेट होना चाहिए था क्योंकि ये होमवर्क और बाकी चीजों को आसान बना देता.'

मां ने की नव्या की टांग खिंचाई
वीडियो में नव्या की टांग खिंचाई करते हुए श्वेता बच्चन ने कहा- 'नव्या, तुम इंटरनेट पर बहुत कुछ शेयर करती हूं, मैंने ये फूल सिर पर पहना है.' ये बात सुनकर नव्या चौंक जाती हैं और कहती हैं- मैंने कब अपने सिर पर फूल लगाए हैं?

वर्कफ्रंट की बात करें तो जया बच्चन बीते कुछ समय से फिल्मों को लेकर बहुत सिलेक्टिव हो गई हैं. वो आखिरी बार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आईं थीं. इस फिल्म में उनका गुस्सैल अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया था.

ये भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez की 17 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, एक्ट्रेस ने एक साल पहले खरीदा था लग्जरी फ्लैट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget