एक्सप्लोरर

पति अमिताभ का नाम सुनकर भड़कीं जया बच्चन, इस बार जगदीप धनखड़ ने संसद में पढ़ा दिया पाठ

Jaya Bachchan And Jagdeep Dhankhar: राज्यसभा में अपने साथ पति अमिताभ का नाम जुड़ने पर जया बच्चन एक बार फिर से भड़क गईं. इस पर जगदीप धनखड़ ने उनकी क्लास लग दी. हालांकि फिर एक्ट्रेस ने माफी मांग ली.

Jaya Bachchan Gets Schooled By Jagdeep Dhankhar: हाल ही में राज्यसभा में भाषण के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री और सपा सांसद जया बच्चन अपने साथ पति अमिताभ बच्चन का नाम जुड़ने पर सदन में भड़क गई थीं. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जया बच्चन को 'जया अमिताभ बच्चन कहकर' संबोधित किया था. इस पर जया ने नाराजगी जताई थी.

वहीं इसके बाद जया बच्चन सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ हंसी मजाक करते हुए नजर आई थीं. और उनसे लंच को लेकर भी सवाल किया था. हालांकि अब एक बार फिर से जया अपने साथ पति और दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का नाम जुड़ने से खफा हो गईं. आइए जानते है कि अब राज्यसभा में जया बच्चन और जगदीप धनखड़ के बीच क्या हुआ? जगदीप धनखड़ ने जया को नाम तक बदलने की नसीहत दे डाली.

जगदीप धनखड़ और जया बच्चन के बीच क्या बातचीत हुई?

पति अमिताभ का नाम सुनकर भड़कीं जया बच्चन, इस बार जगदीप धनखड़ ने संसद में पढ़ा दिया पाठ

सोमवार को राज्यसभा में जगदीप धनखड़ ने जया को कहा कि, 'सप्लीमेंट्री नंबर 4, श्रीमति जया अमिताभ बच्चन…' इतना सुनते ही एक्ट्रेस और सपा सांसद जया बच्चन अपनी सीट से खड़ी हो गईं. उन्होंने सभापति से सवाल किया कि, 'सर आपको अमिताभ का मतलब पता है?' तो सभापति ने कहा कि, 'माननीय सदस्यगण, जो नाम इलेक्शन सर्टिफिकेट में आता है और जो यहां जमा किया जाता है, उसके अंदर बदलाव की प्रक्रिया है. इस प्रक्रिया का लाभ मैंने खुद उठाया था 1989 में. वो बदलाव की प्रक्रिया हमने हर मेंबर को बताई है'.

मुझे पति पर गर्व है

पहले अपने नाम के साथ पति का नाम जुड़ने पर नाराजगी जाहिर करने वाली जया बच्चन बाद में जगदीप धनखड़ की बात का जवाब देते हुए कहती हैं कि, 'नहीं सर, मुझे अपने नाम और अपने पति, दोनों पर बहुत गर्व है. मुझे अपने पति की उपलब्धियों पर भी काफी गर्व है. उनके नाम का मतलब है कि ऐसी आभा जो मिट नहीं सकती. मैं बहुत खुश हूं'. फिर सभापति ने एक्ट्रेस को बैठने के लिए कहा. हालांकि जया ने कहा कि, 'चिंता मत कीजिए. यह ड्रामा नया शुरू हुआ है, जो पहले नहीं था'.

सभापति बोले- अमिताभ बच्चन पर पूरे देश को गर्व है


पति अमिताभ का नाम सुनकर भड़कीं जया बच्चन, इस बार जगदीप धनखड़ ने संसद में पढ़ा दिया पाठ

आगे सभापति ने साल 2004 के अपने फ्रांस दौरे का एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि, 'माननीय सदस्य गण, एक बार मैं फ्रांस गया था. वहां एक होटल में मैनेजमेंट ने मुझे बताया गया कि हर ग्लोबल आइकन के फोटो वहां हैं. मैं सीढ़ियों से ऊपर गया और मैंने देखा कि अमिताभ बच्चन की तस्वीर भी वहां थी. यह 2004 की बात है. मैम, अमिताभ बच्चन पर पूरे देश को गर्व है'.

फिर जया ने मांगी सभापति से माफी

इसके बाद जया बच्चन ने हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, 'इनके नाम के आगे इनकी पत्नी का भी नाम लगा दीजिए. सर मैं इसके खिलाफ नहीं हूं, लेकिन यह गलत है'. जया को जवाब देते हुए जगदीप धनखड़ ने बताया कि, 'कई बार मैंने अपना परिचय डॉ. सुदेश पति के रूप में दिया है.मैंने आपकी भावना का हमेशा आदर किया है'. तब जया ने उनसे माफी मांगी और कहा कि, 'सॉरी सर, पता नहीं था'.

यह भी पढ़ें: कभी टीवी की संस्कारी बहू थीं ये एक्ट्रेस, नेशनल टीवी पर की थी शादी, दो महीने में ही हो गया था तलाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget