एक्सप्लोरर

Jawan New Song Out: 'जवान' का नया गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया' हुआ रिलीज, शाहरुख खान-नयनतारा ने लगाए ठुमके

Jawan New Song: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' का नया गाना रिलीज हो गया है. इस गाने का नाम 'नॉट रमैया वस्तावैया' है. हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया था.

Jawan New Song: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जवान का नया ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है. ट्रेलर के रिलीज से पहले ही शाहरुख ने फिल्म का नया गाना नॉट रमैया वस्तावैया रिलीज कर दिया है. इस गाने में शाहरुख खान के साथ नयनतारा ठुमके लगाती नजर आ रही हैं.

जवान के नए गाने नॉट रमैया वस्तावैया की बात करें तो ये एक डांस नंबर है. ये गाना रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गया है. गाने में शाहरुख का कूल अवतार फैंस को देखने को मिल रहा है. अपने डांस मूव्स से एक बार फिर शाहरुख ने फैंस का दिल जीत लिया है. इस गाने को रिलीज हुए अभी 24 मिनट ही हुए हैं और इस गाने को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 

विशाल ददलानी ने गाया गाना

नॉट रमैया वस्तावैया गाने को अनिरुद्ध रविचंदर, विशाल ददलानी और शिल्पा राव ने गाया है. गाने को अनिरुद्ध ने कंपोज किया है और कुमार ने इसके लिरिक्स लिखे हैं. गाने की बीट शानदार है. इसे सुनते ही आपके पैर थिरकने लगेंगे.

31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर

शाहरुख खान की जवान का दूसरा गाना 31 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है. पहले ट्रेलर से ही लोग काफी एक्साइटेड हो गए थे. अब जबसे दूसरे ट्रेलर की अनाउंसमेंट हुई है तब से फैंस को इसका इंतजार नहीं हो रहा है. शाहरुख खान ने खुद ट्रेलर की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने लिखा था- 'जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊं ये हो नहीं सकता. आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त को रात 9 बजे, मेरे साथ जवान का जश्न मनाएं. और क्योंकि प्यार दुनिया का सबसे ख़ूबसूरत एहसास है, तो प्यार के रंग में रंग जाओ और आओ लाल रंग पहनें... क्या कहते हैं? तैयार!'

जवान की बात करें तो इसे एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका से पति नील के लिए गिफ्ट लेकर आई खतरों के खिलाड़ी फेम Aishwarya Sharma, आपको पता है क्या है ये?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget