एक्सप्लोरर

रोजा ना रखने पर ट्रोल हो रहे क्रिकेटर शमी को मिला जावेद अख्तर का सपोर्ट, कहा- 'बेवकूफों की परवाह ना करें'

Mohammed Shami Controversy: चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान मोहम्मद शमी को पानी पीते हुए देखा गया जिसके बाद रोजा ना रखने पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. वहीं अब जावेद अख्तर ने उनका साथ दिया है.

Javed Akhtar Supported Mohammed Shami: रमजान के इस पाक महीने में मुसलमान रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं. रमजान के महीने के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए क्रिकेटर मोहम्मद शमी को पानी पीते हुए देखा गया. ऐसे में रोजा ना रखने को लेकर क्रिकेटर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है. वहीं दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने भी इस मामले पर रिएक्टर करते हुए मोहम्मद शमी को सपोर्ट किया है.

जावेद अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है और मोहम्मद शमी को सलाह दी है कि वो 'बेवकूफ' लोगों की बातों पर ध्यान ना दें. जावेद अख्तर ने लिखा- 'शमी साहब, उन प्रतिक्रियावादी कट्टर बेवकूफों की परवाह ना करें जिन्हें दुबई के क्रिकेट मैदान में दोपहर में आपके पीने के पानी से कोई परेशानी है. ये उनका कोई काम नहीं है. आप महान भारतीय टीम में से एक हैं जो हम सभी को गर्व महसूस करा रहे हैं आपको और हमारी पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं.'

बता दें कि इससे पहले अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के प्रेसिडेंट मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मोहम्मद शमी के रोजा ना रखने वाले मामले पर रिएक्ट किया था. रजवी ने एएनआई से कहा था, 'इस्लाम के जरूरी फर्ज में से एक रोजा है. अगर कोई स्वस्थ पुरुष या महिला रोजा नहीं रखता है, तो वो बहुत बड़ा पाप करता है. भारत के एक फेमस क्रिकेट पर्सनैलिटी, मोहम्मद शमी ने मैच के दौरान पानी या कोई ड्रिंक पिया. लोग उन्हें देख रहे थे.'

रजनी ने आगे कहा था- 'अगर वो खेल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वो स्वस्थ हैं. ऐसी हालत में, उन्होंने रोजा नहीं रखा और पानी भी पिया. पूरी दुनिया ने उन्हें ऐसा करते देखा. इससे लोगों में गलत मैसेज जाता है रोजा ना रखकर उन्होंने एक गुनाह किया है. उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. शरीयत की नजर में, वो एक गुनहगार हैं. उन्हें अल्लाह को जवाब देना होगा'.

ये भी पढ़ें: Hollywood Actress को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
Saturday BO Collection Updates: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget