एक्सप्लोरर

जावेद अख्तर ने विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना की गिरफ्तार की मांग की

गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने कर्नाटक में बकरीद पर गाय की कुर्बानी देने की कथित टिप्पणी करने वाले मौलाना तनवीर पीरा हाशिम की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है.

नई दिल्ली: गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने कर्नाटक में बकरीद पर गाय की कुर्बानी देने की कथित टिप्पणी करने वाले मौलाना तनवीर पीरा हाशिम की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है. अख्तर ने ट्वीट किया , ‘‘ धर्मनिरपेक्षता का मतलब अल्पसंख्यकों की सांप्रदायिकता को नजरअंदाज करना या सहन करना नहीं है. इस गैर जिम्मेदार और अपमानजनक मौलाना तनवीर हाशिम को बेंगलुरु में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश के लिए तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए. ’’

हाशिम ने यह टिप्पणी कुछ दिन पहले उत्तर कर्नाटक के विजयपुरा में रमजान के दौरान एक नमाज के बाद राज्य के मंत्री शिवानंद पाटिल की मौजूदगी में की थी. उनकी टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया था , क्योंकि कर्नाटक में गौ हत्या पर प्रतिबंध है. हाशिम विजयपुरा में हाशिम पीर दरगाह के प्रमुख हैं.

हाशिम की विवादित टिप्पणी के बाद मंत्री ने चुप रहना ही बेहतर समझा. हाशिम ने उर्दू में दिए अपने भाषण में कहा , ‘‘‘ मैं आपके ध्‍यान में लाना चाहता हूं कि दो महीने में बकरीद आने वाली है. गाय के नाम पर यह शैतान शरारत करेगा. मैं आपको (मंत्री को) पहले ही बता रहा हूं ताकि गाय के साथ कोई और कुर्बानी ना हो. ’’

हाशिम की टिप्पणी की निंदा करते हुए भाजपा प्रवक्ता एस प्रकाश ने कहा कि अख्तर ने प्रतिगामी टिप्पणी की. जद (एस)- कांग्रेस की गठबंधन सरकार को नींद से जागना चाहिए और मौलाना के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि मौलानाओं और अल्पसंख्यक लोगों की सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर सरकार का पक्षपाती रवैया है.

प्रकाश ने जद (एस)- कांग्रेस सरकार के ‘ दोहरे मापदंड ’ पर सवाल उठाया और पूछा कि पार्टी विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री बसवराज पाटिल यतनाल और हाशिम के लिए अलग अलग मापदंड क्यों होने चाहिए. उन्होंने कहा कि जब सरकार यतनाल के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है तो मौलाना के खिलाफ क्यों नहीं ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget