एक्सप्लोरर

बर्थडे स्पेशल: सलीम से जावेद अलग हुए थे या जावेद से सलीम, जानें हकीकत

Javed Akhtar Birthday: सलीम खान और जावेद अख्तर ने साथ में तकरीबन 12 साल काम किया. हालांकि उनकी लिखी फिल्में बाद तक बनती रहीं, लेकिन दोनों की जोड़ी 1970 से 1982 के दरमियान ही साथ रही. इस छोटे से वक्त में ही सलीम-जावेद की जोड़ी ने 24 फिल्मों के डायलॉग और पटकथा लिखे, जिनमें से 20 सुपरहिट साबित हुईं.

Happy Birthday Javed Akhtar : हिंदी सिनेमा में जब भी लेखकों की बात होगी तो सलीम-जावेद की जोड़ी को सबसे कामयाब जोड़ियों में गिना जाएगा. दोनों ने एक साथ 'शोले' सहित तकरीबन 24 फिल्मों की कहानियों पर काम किया. इसी जोड़ी की वजह से सिनेमाई दुनिया में लेखकों को पहचान मिलनी भी शुरू हुई. लेकिन अब ये दोनों दिग्गज एक दूसरे से अलग हैं. सलीम खान और जावेद अख्तर के इतिहास को खंगालने का इससे अच्छा मौका कोई और नहीं हो सकता. गीतकार, पटकथा लेखक और शायर जावेद अख्तर आज 74 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन पर आज उनकी ज़िंदगी के इस अहम पन्ने पर पड़ी धूल को हटाने की कोशिश करते हैं.

जानें जावेद अख्तर कौन हैं ? जावेद अख्तर की पैदाईश 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुई थी. उनके पिता जां निसार अख्तर एक जाने माने शायर थे और उनकी मां सफिया अख्तर सिंगर. पैदाइश के वक्त जां निसार अख्तर ने जावेद का नाम ‘जादू’ रखा था. दरअसल जां निसार के पिता मुज़तर खैराबादी की एक नज़्म थी, जिसकी एक लाइन में  (लम्हा लम्हा किसी जादू का फसाना होगा) जादू लफ्ज़ आया था. ये लफ्ज़ जां निसार को खूब भाया, इसलिए उन्होंने अपने बेटे का नाम जादू ही रख दिया था. हालांकि जब 1 - डेढ़ साल की उम्र में स्कूल जाने की बात सामने आई तो इसे किसी के मशविरे पर बदल कर जावेद कर दिया गया था.

जावेद अख्तर ने दो बार शादी की. पहली शादी उन्होंने हनी ईरानी से की. फरहान अख्तर और ज़ोया अख्तर हनी और जावेद की ही औलाद हैं. लेकिन बाद में कैफी आज़मी के घर शायरी सीखते-सीखते जावेद उनकी बेटी शबाना आज़मी से मुहब्बत कर बैठे. शादीशुदा थे लिहाज़ा पत्नी को पता चला तो उन्होंने अलग होने को कह दिया. बाद में साल 1984 में जावेद और शबाना ने एक दूसरे से शादी कर ली.

बर्थडे स्पेशल: सलीम से जावेद अलग हुए थे या जावेद से सलीम, जानें हकीकत

जब सलीम-जावेद की जोड़ी बनी सलीम खान और जावेद अख्तर ने साथ में तकरीबन 12 साल काम किया. हालांकि उनकी लिखी फिल्में बाद तक बनती रहीं, लेकिन दोनों की जोड़ी 1970 से 1982 के दरमियान ही साथ रही. इस छोटे से वक्त में ही सलीम-जावेद की जोड़ी ने 24 फिल्मों के डायलॉग और पटकथा लिखे, जिनमें से 20 सुपरहिट साबित हुईं. इन तमाम हिट्स में ‘शोले’ भी शामिल है, जिसे आज भी लोग याद करते हैं.

कहते हैं पहली दफा सलीम-जावेद की मुलाकात साल 1966 में फिल्म ‘सरहदी लुटेरा’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. उस वक्त सलीम खान एक एक्टर थे और जावेद ‘क्लैपर बॉय’ यानि निर्देशक के असिस्टेंट. कुछ दिनों बाद जावेद ने डायलॉग राइटर का काम शुरू कर दिया था. धीरे धीरे सलीम-जावेद की मुलाकात होती गई और फिर साथ काम करने का मन भी बना लिया. सलीम खान के मुताबिक जावेद उनके पास आए थे और उनके साथ काम करने की ख्वाहिश ज़ाहिर की थी.

बर्थडे स्पेशल: सलीम से जावेद अलग हुए थे या जावेद से सलीम, जानें हकीकत

साल 1970 से 1982 के दौरान दोनों ने साथ काम किया. इस दौरान उन्होंने 'अंदाज़', 'अधिकार', 'हाथी मेरे साथी', 'सीता और गीता', 'ज़ंजीर', 'यादों की बारात', 'शोले', 'दीवार', 'ईमान धरम', 'डॉन', 'दोस्ताना', 'क्रांति', 'ज़माना' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी सुपरहिट फिल्मों के स्क्रिप्ट, डायलॉग और स्क्रीन प्ले लिखे.

आखिर अलग कैसे हुए सलीम-जावेद?

अपने अलगाव पर सलीम और जावेद दोनों की कहानियां लगभग एक जैसी ही हैं, लेकिन कहानी को पेश करने का अंदाज़ थोड़ा अलग है. जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में सलीम साहब से अलग होने का ज़िक्र आने पर बताया था, ''हम दोनों को एक दूसरे पर काफी यकीन था. हम दोनों एक दूसरे को समझते भी थे. लेकिन धीरे-धीरे दिमागी तौर पर हम एक दूसरे से दूर होते चले गए.'' उन्होंने कहा कि उनके बीच का रेपो अब वैसा नहीं रहा था जैसा कभी हुआ करता था. जावेद अख्तर के मुताबिक उनके और सलीम खान के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ.

अलग होने की इसी कहानी को सलीम खान की ज़ुबानी भी जान लेते हैं. ईटीसी चैनल को दिए इंटरव्यू में सलीम खान कहते हैं, “हर डिब्बे पर एक्सपाइरी डेट होती है, शायद इसकी भी एक्सपाइरी डेट थी. उन्होंने मुझसे कहा कि वो मुझसे अलग होना चाहते हैं.”

बर्थडे स्पेशल: सलीम से जावेद अलग हुए थे या जावेद से सलीम, जानें हकीकत

इंटरव्यू में सलीम खान ने उस दिन को याद किया जिस दिन जावेद ने उनसे अलग होने की बात कही थी. उस दिन का ज़िक्र उन्होंने कुछ इस तरह किया, “एक दिन शाम को काम कर रहे थे. उन्होंने (जावेद ने) मुझसे कहा कि मैं अलग होना चाहता हूं. तो मुझे सच में लगा कि मैंने सही से सुना नहीं. उन्होंने बोला कि मैं अलग काम करना चाहता हूं. मैंने उनसे कहा कि ये बात आपने पांच मिनट पहले तो सोची नहीं होगी. तो कहने लगे कि कुछ अरसे से सोच रहा था. मैं उठा, हाथ मिलाया और अपनी गाड़ी की तरफ गया जो बाहर खड़ी थी. वो गाड़ी तक आने लगे. तब मैंने उनको पकड़ा और उनकी घर की तरफ को कर दिया और मैंने कहा, मैं अपनी देखभाल कर सकता हूं.”

हम ऐसी ज़ंजीर से बंधे हैं, जिसमें अलग होना बड़ा मुश्किल है

सालों बाद जब सलीम खान और जावेद अख्तर एक मंच पर साथ नज़र आए तो सभी हैरान रह गए. ये मौका था 'शोले 3D' के ट्रेलर लॉन्च का. इस दौरान एक सवाल के जवाब में जावेद अख्तर ने कहा था, “हम ऐसी ज़ंजीर से बंधे हैं, जिसमें अलग होना बड़ा मुश्किल है. हमारे पास करोड़ों वजह हैं एक साथ रहने की.” तभी किसी ने साथ काम करने को लेकर जब सवाल किया तो तपाक से जावेद अख्तर बोल पड़े थे, “इस दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं है.”

सलीम-जावेद जब साथ थे तो उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए. फिल्मफेयर के 6 नॉमिनेशन्स में से उन्होंने 2 में अवॉर्ड हासिल किया था.

जावेद अख्तर के इस खास दिन पर हम भी यही उम्मीद करेंगे कि वो और सलीम खान एक दफा फिर साथ आएं और अपनी कलम से निकलती स्याही से कुछ ऐसा लिख दें, जो परदे पर अगले सौ सालों तक फिर से याद की जाती रहे. जन्मदिन मुबारक हो जावेद अख्तर!

सास, बहू और साजिश का फुल एपिसोड: 16-01-2019

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget