एक्सप्लोरर

जल्लीकट्टू: रजनीकांत, कमल हासन ने की छात्रों से संयम बरतने की अपील

चेन्नई: तमिल स्टार्स रजनीकांत और कमल हासन ने जल्लीकट्टू को लेकर हो रहे प्रदर्शन में हिंसा होने पर चिंता जाहिर की है. रजनीकांत और कमल हासन ने आंदोलन कर रहे छात्रों से संयम बरतने की अपील की है.

रजनीकांत ने कहा कि छात्रों के इस प्रदर्शन को भारतीय इतिहास में 'स्वर्णाक्षरों' में लिखा जाना चाहिए और इस आंदोलन ने बड़े स्तर पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उन्होंने कहा कि युवा और महिलाओं के साथ विभिन्न तबकों के लोगों ने उनका समर्थन किया तथा उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को आगे बढ़ाया. रजनीकांत ने हिंसा और पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि इस चरण में कुछ घटनाओं को देखकर वह दुखी हैं. उनका कहना है कि कुछ 'असामाजिक तत्व' छात्रों के आंदोलन और उनकी बनाई गई सद्भावना को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. रजनीकांत ने कहा, ''आपको उन्हें अपने आंदोलन और सद्भावना को बदनाम नहीं करने देना चाहिए, इसके अलावा पुलिस आपके प्रदर्शनों की समर्थक रही है.'' उन्होंने एक बयान में कहा, ''मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि आप इस प्रदर्शन को तुरंत समाप्त करें.''

मौजूदा घटनाक्रम को लेकर कमल हासन भी विद्यार्थियों और युवाओं के समर्थन में उतर आए और कहा, ''विद्यार्थियों के शांतिपूर्ण विरोध पर पुलिस की आक्रामक कार्रवाई के अच्छे नतीजे नहीं निकलेंगे.'' उन्होंने प्रदर्शनकारियों से हिंसा का रास्ता नहीं अपनाने का आग्रह किया.

हासन ने ट्विटर पर लिखा है कि यह एक गलती है. विद्यार्थियों के शांतिपूर्ण विरोध पर आक्रामक पुलिस कार्रवाई के अच्छे नतीजे नहीं निकलेंगे. उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से हिंसा पर उतारू नहीं होने की अपील करते हुए यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी उठाया. उन्होंने ट्वीट किया कि उन्होंने अपने कांटेक्ट्स के जरिए प्रधानमंत्री को इस बारे में सूचना दी है. अभिनेता कमल हासन ने जोर देकर कहा कि प्रदर्शनकारी हिंसा का रास्ता नहीं अपनाएं. विद्यार्थियों और आम जनता को भी हिंसा का सहारा नहीं लेना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान की भतीजी ने दिखाए चोट के निशान, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने किया था डिटेन
आमिर खान की भतीजी ने दिखाए चोट के निशान, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने किया था डिटेन
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
नाना पाटेकर की अचानक मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह आई सामने
नाना पाटेकर की अचानक मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह आई सामने

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget