एक्सप्लोरर

'रनिंग शादी': नाम बदले जाने पर फिल्म निर्देशक ने कहा- यह दुर्भाग्यपूर्ण है

मुंबई: फिल्म निर्देशक अमित रॉय ने अपनी पहली फिल्म ‘रनिंग शादी डाट काम’ का नाम बदलकर ‘रनिंग शादी’ करने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है. एक वैवाहिक बेवसाइट फिल्म के मूल नाम को लेकर अदालत चली गयी थी, क्योंकि फिल्म का नाम उनकी वेबसाइट के नाम की तरह था.

उल्लेखनीय है कि वैवाहिक वेबसाइट ‘शादी डाट काम’ अपने पोर्टल का नाम प्रयोग करने पर तापसी पुन्नू और अमित साद अभिनीत फिल्म के खिलाफ बांबे उच्च न्यायालय चली गयी थी. वेबसाइट का नाम इस्तेमाल किये जाने को लेकर इसके मालिकों ने 50 करोड़ रपये के हर्जाने की मांग की थी.

फिल्म प्रदर्शन के दौरान अमित ने कल यहां पत्रकारों से कहा कि खासतौर पर फिल्म प्रदर्शन होने के एक सप्ताह पहले इस प्रकार की मांग दुर्भाग्यपूर्ण है.

अमित ने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भायपूर्ण है. हालांकि हम न्यायपालिका और उसके निर्णय का सम्मान करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि जब लोग फिल्म प्रदर्शित होने की अंतिम प्रतीक्षा में हों, तो ऐसे में किसी भी फिल्म निर्माता के लिए यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. कई लोग फिल्म में पैसा लगाते हैं और जब फिल्म की रिलीज दांव पर लगी हो तो . आप यह मुकदमा लड़ें या नहीं, लेकिन आपको ऐसे कोने में धकेल दिया जाता है, जहां आपको आत्मसमर्पण करना पड़ता है.’’ सिनेमेटोग्राफर से निर्देशक बनने वाले अमित ने कहा कि उनकी फिल्म को जिस प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, उससे पता चलता है कि इस देश में फिल्म बनना कितना कठिन होता जा रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय का आदेश है कि एक बार सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म को प्रमाणपत्र देने के बाद फिल्म का प्रदर्शन रोकने की धमकी नहीं दी जानी चाहिये.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास एक ऐसी व्यवस्था होनी चाहिये, जिसके तहत एक समय दिया जाये, कि लोग आकर फिल्म के बारे में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकें. यह समय फिल्म प्रदर्शित होने के एक माह पहले का हो सकता है, कम से कम, जिसमें हम लोग अपना नजरिया रख सकें, या कानूनी रास्ता अपना सकें.’’

हालांकि फिल्म बनाने वाली टीम को इस बात से राहत मिली है कि इसकी विषयवस्तु में बदलाव नहीं किया गया है और न ही इसकी प्रदर्शन तारीख आगे बढ़ायी गयी है. फिल्म के सह-निर्माता सुजीत सिरकार हैं. फिल्म 17 फरवरी को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, डेढ़ बजे तक 291 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, डेढ़ बजे तक 291 पार हुआ कलेक्शन
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई
'जेलर 2' पहले दिन करेगी धमाका, एडवांस बुकिंग में दिखी 453 परसेंट जंप, बिके इतने टिकट
'जेलर 2' पहले दिन करेगी धमाका, एडवांस बुकिंग में दिखी 453 परसेंट जंप, बिके इतने टिकट
'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का दमदार ट्रेलर आउट, अक्षय कुमार ने दोस्त गणेश आचार्य के लिए लिखा इमोशनल नोट
'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार ने गणेश आचार्य के लिए लिखा इमोशनल नोट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget