एक्सप्लोरर

सैम मानेकशॉ का रोल करना मेरे लिए बेहद गर्व की बात - विक्की कौशल

अपनी आने वाली फिल्म में विक्की कौशल सैम मानेकशॉ उर्फ सैम बहादुर के किरदार में नजर आएंगे. सैम बहादुर पर बन रही बायोपिक का टाइटल 'सैम' है.

2021 में रिलीज होगी भारत-पाक युद्ध में भारतीय विजय के हीरो रहे सैम बहादुर पर बन रही बायोपिक 'सैम'.

मुम्बई : 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग में भारतीय जीत के नायक रहे फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ उर्फ सैम बहादुर पर बन रही बायोपिक 'सैम' में टाइटल रोल निभाने को लेकर विक्की कौशल बेहद उत्साहित हैं. हाल ही में विक्की ने इस फिल्म में अपने लुक को सोशल मीडिया पर साझा किया था.

इस रोल को निभाने को लेकर अब अपनी खुशी को बयां करते हुए विक्की ने कहा, "मैंने उनके सिर्फ किस्से सुने थे मम्मी-डैडी से. मेरे मम्मी-पापा पंजाब से हैं. 1971 में जब ये जंग हुई थी, तो उन्होंने इस वॉर को बहुत करीब से देखा था. तब हम इंदिरा गांधी जी के और सैम मानेकशॉ के किस्से सुना करते थे. रेडियो‌ पर बातें होती थीं और उनके भाषण प्रसारित होते थे, जिससे आम लोगों को काफी ताकत मिलती थी."

विक्की ने आगे कहा, "अब जब मैंने फिल्म 'सैम' की स्क्रिप्ट पढ़ी और इसकी कहानी को जानने का मौका मिला, तो मैं बेहद प्रभावित हुआ. सैम मानेकशॉ हमारे देश के एक महान शख्स थे. ऐसे मे‌ उनका किरदार निभाने का मौका मिलना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है. इस फिल्म को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं."

विक्की ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि वो फिल्म में हूबहू सैम मानेकशॉ की तरह ही दिखें और और वो उनके हाव-भाव को भी पूरी तरह से आत्मसात करने का प्रयास करेंगे.

विक्की कौशल से जब 'सैम' को लेकर अपनी तैयारियों सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वो क्रांतिकारी ऊधम सिंह पर बन रही 'सरदार ऊधम सिंह' पर फोकस कर रहे हैं और 'सैम' की शूटिंग 2021 में ही शुरू हो पाएगी.

'सरदार ऊधम सिह' में काम करने को लेकर विक्की ने कहा, "निर्देशक शूजीत सरकार के साथ काम करना हमेशा से मेरा सपना था. आखिरकार मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिल ही गया. और मुझे खुशी इस बात की है कि वो फिल्म कोई और नहीं बल्कि ऊधम सिंह की जिंदगी पर आधारित है. मेरी लिए ये मौका गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी के एहसास का भी है."

शाहरुख खान द्वारा राकेश शर्मा पर बननेवाली बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' छोड़ने के बाद इस फिल्म के लिए विक्की कौशल के नाम ही चर्चा जोर-शोर से हो रही थी. मगर इससे जुड़े एबीपी न्यूज़ के सवाल पर विक्की ने साफ तौर पर कहा कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खुद को ढालना मेरे लिए बहुत मुश्किल...' अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह
अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह
Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 5 बजे तक 21 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 5 बजे तक 21 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
'द्वापर और त्रेता का अंतर समझ आया कि नहीं?' सुप्रिया श्रीनेत ने अनुपम खेर से किया सवाल, तो मिला ये जवाब
'द्वापर और त्रेता का अंतर समझ आया कि नहीं?' सुप्रिया श्रीनेत ने अनुपम खेर से किया सवाल, तो मिला ये जवाब
'पति के जाने के बाद थेरेपी ने मुझे हील किया', राज कौशल को याद कर मंदिरा बेदी का छलका दर्द
'पति के जाने के बाद थेरेपी ने मुझे हील किया', राज कौशल को याद कर मंदिरा बेदी का छलका दर्द

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget