एक्सप्लोरर

मीरा कपूर को ट्रोल करने वालो को देवर ईशान खट्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

स्क्रीन डेब्यू के लिए शाहिद कपूर की पत्नी मीरा को ट्रोल किया जा रहा था ऐसे में उनके देवर ईशान ने जो जवाब दिया है उससे ट्रोलर्स का मुंह बंद हो गया है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर हाल ही में अपने स्क्रीन डेब्यू को लेकर तारीफे बटोर रही है. वहीं सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स उन्हें आड़े हाथों भी ले रहे हैं. ऐसे में शाहिद के छोटे भाई ईशान खट्टर ने भाभी मीरा का साथ देते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया है. हाल ही में मीरा ने एक एंटी ऐजिंग क्रीम का विज्ञापन शूट किया था जिसे उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ साझा किया था. स्क्रीन डेब्यू को लेकर उनका पहला एक्सपीरिंस कुछ ज्यादा खास नहीं रहा. नेट यूजर्स उन्हें इस बात को लेकर ट्रोल कर रहे हैं कि वो महज 23 साल की उम्र में एंटी ऐजिंग क्रीम का प्रमोशन कैसे कर सकती हैं.

दूसरे बेबी के जन्म से पहले शाहिद कपूर ने मीरा को दिया 56 करोड़ का तोहफा

ऐसे में हाल ही में मीरा के देवर ईशान ने इस बारे में सवाल किया गया. इस पर बात करते हुए ईशान ने कहा, "लोगों में काफी निराशा है. ऐसे भी काफी सारे लोग होते हैं जो सोशल मीडिया पर छोटी-छोटी बातों के लेकर काफी भावुक और जजमेंटल हो जाते हैं. लेकिन सभी को अपनी बात कहने का हक है. मेरे लिए ये जरुरी है कि एक कलाकार और एक इंसान होने के नाते मैं लोगों से प्रेरणा लूं और आगे बढ़ता रहूं. मुझे उसमें नकारात्मकता नहीं मिलती है इसलिए मैं इनसे दूर ही रहना पसंद करता हूं."

मीरा कपूर को ट्रोल करने वालो को देवर ईशान खट्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जिस तरह से ईशान ने अपनी भाभी का साथ देते हुए ट्रोल करने वालो को बेहतरीन जवाब दिया वो वाकई तारीफ के लायक है. महज दो फिल्मों में दिखाई दिए अभिनेता ने काफी मैच्योर जवाब दिया है. बता दें कि ईशान इन दिनों 'धड़क' की सफलता के सेलिब्रेशन में बिजी हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 73 करोड़ से ज्यादा की कामई कर ली है. इस साल रिलीज हुई फिल्म में इस फिल्म ने कापी अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके साथ ही डेब्यू करने वाले स्टार्स की ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ी ओपेनर बन गई है.

पत्नी मीरा कपूर की बॉलीवुड एंट्री को लेकर पति शाहिद ने दिया ये रिएक्शन

वहीं बात करें मीरा की तो बहुत जल्द अपने दूसरे बच्चें को जन्म देने वाली हैं. विज्ञापन में मीरा अपने प्रेग्नेंसी के अनुभवों को साझा कर रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं मीरा बता रही हैं कि मां बनने के बाद वो इसमें इतना खो गईं कि उन्हें उपने लिए बिल्कुल भी समय नहीं मिलता था. इसके बाद वो कहती हैं कि मां बनने का ये मतलब नहीं है कि आप अपने आप को भूल जाओ. इस विज्ञापन में खुद एनाउंस कर रही हैं कि वो बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इसके लिए वो पूरी तरह से तैयार भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत की 'जेलर 2' का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, चाहिए बस इतने करोड़
'जेलर 2' का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
जिस गाने ने बनाया स्टार, उसके लिए पहली पसंद नहीं थीं मलाइका अरोड़ा, कभी रहती थीं एक कमरे के घर में
मलाइका अरोड़ा ने इन गानों से बनाई पहचान, कभी रहती थीं एक कमरे के घर में
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget