एक्सप्लोरर

INTERVIEW: सुपरस्टार गोविंदा फिल्म ‘हीरो आ गया’ से 15 साल बाद बतौर हीरो वापसी करेंगे

  दिल्ली: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' गोविंदा को फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक हो चुके हैं और वह अपनी नई फिल्म 'आ गया हीरो' के साथ बतौर मुख्य अभिनेता अगले महीने दर्शकों के सामने होंगे. लंबे समय तक काम करने का तजुर्बा और कामयाबी हासिल करने के बावजूद गोविंदा कहते हैं कि उन्हें लग रहा है कि जैसे वह यहां से अपनी शुरुआत कर रहे हैं. बॉलीवुड के कॉमेडी किंग और हीरो नंबर वन कहलाने वाले गोविंदा की नई फिल्म 'आ गया हीरो' 3 मार्च को रिलीज होगी. इस फिल्म में वह फिर से अपने फेमस कॉमिक और एक्शन अवतार में नजर आएंगे. अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान एक खास बातचीत में अपने दिल की खिड़की खोली. INTERVIEW: सुपरस्टार गोविंदा फिल्म ‘हीरो आ गया’ से 15 साल बाद बतौर हीरो वापसी करेंगे गोविंदा आज भी 'हीरो नंबर वन' कहलाते हैं, क्या यही वजह है कि आपने अपनी नई फिल्म को इसी से मिलता-जुलता नाम दिया? इस पर उन्होंने कहा, "मुझे फिल्म 'हीरो नंबर वन' से यह उपाधि मिली थी और इस साल 21 फरवरी को इस इस उपाधि को 20 साल पूरे हो रहे हैं और 21वां साल शुरू हो रहा है, इसलिए मैंने सोचा कि 'आ गया हीरो' ही मेरी नई फिल्म के लिए एक दम सही नाम रहेगा." उन्होंने आगे कहा, "यह ऐसा शीर्षक है, जिसे सुनकर मुझे अच्छा भी लगता है और थोड़ा डर भी लगता है. यह मुझे कड़ी मेहनत करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है. यह शीर्षक मजबूर करता है कि मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करूं और जो काम मैं कर रहा हूं, उसे करने से पहले दोबारा सोचूं कि क्या यह वाकई हीरो वाला काम है, क्या यह वाकई सही है?" GPVINDA आपको फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक हो चुके हैं और आपका जलवा आज भी बरकरार है, इस पर गोविंदा ने कहा, "मैं इसके लिए भगवान को धन्यवाद देना चाहूंगा. मैं जब इस क्षेत्र में आया तो मैं ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं था, मेरी बैकग्राउंड गांव का था, लेकिन मुझे लोगों का साथ मिलता गया, बल्कि मैं मानता हूं कि मेरे ऊपर भगवान की खास कृपा रही. मैं जहां भी गया, मेरी कड़ी मेहनत देखकर लोगों ने मुझे काम दिया." इतने लंबे करियर में क्या कभी ऐसा महसूस हुआ कि आप बहुत काम कर चुके हैं और सब कुछ हासिल कर चुके हैं, इस पर गोविंदा ने कहा, "यह मेरी होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म है और मुझे ऐसा लग रहा है कि यहां से मेरी शुरुआत हुई है. मुझे ऐसा लगता है कि जब मैंने अपना फिल्मी करियर शुरू किया, तब मैं बच्चा था और अब जाकर जवान हुआ हूं." आपने बॉलीवुड में इतना लंबा वक्त गुजारा है, इस दौरान आपकी कई फिल्में असफल रहीं और लोगों ने आलोचनाएं भी कीं, लेकिन आप रुके नहीं, इस पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमें जिंदगी में कभी रुकना नहीं चाहिए. लोग आपकी आलोचनाएं भी करेंगे और आपकी तुलना भी, लेकिन अगर आप उन पर ध्यान देंगे तो अपने काम पर कैसे ध्यान देंगे. आपको केवल अपने काम पर ध्यान देना चाहिए." अस्सी के दशक से शुरू हुए गोविंदा के फिल्मीं सफर में ब्रेक जरूर लगा, फिर भी प्रशंसकों के बीच उनका जलवा कम नहीं हुआ. प्रशंसकों के इस प्यार को गोविंदा अपनी मां का आशीर्वाद मानते हैं. उन्होंने कहा, "यह सही बात है कि मेरी फिल्में सफल भी रहीं और असफल भी, लेकिन प्रशंसकों का प्यार कम नहीं हुआ और मुझे लगता है कि इसके पीछे मेरी मां, ईश्वर और आप सब लोगों का आशीर्वाद है." 90 के दशक में अपने गजब डांस स्टाइल और कॉमेडी के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले गोविंदा पिछले 15 साल के बाद बतौर हीरो किसी फिल्म में नजर आएंगे, इस पर उन्होंने कहा, "मुझे मुख्य अभिनेता के तौर पर वापसी करने में 15 साल लग गए और मैंने खुद भी नहीं सोचा था कि मुझे इतना वक्त लगेगा. मैंने इस दौरान कई फिल्में की, लेकिन उनमें मैंने चरित्र निभाया था हालांकि मैं चाहता था कि मैं फिर से एक हीरो के तौर पर नजर आऊं. उन्होंने कहा, "2014 में हैपी एंडिंग और किलदिल दो फिल्में आईं और वह औसत रहीं, लेकिन मुझे लगा कि दर्शकों का प्यार और तालियां अभी भी पहले जैसी हैं, उसमें बदलाव नहीं हुआ है और इसीलिए मैं दोबारा बतौर हीरो आपके सामने आया हूं."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू, बोलीं- बहुत लड़ना है
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget