एक्सप्लोरर

मैं झांसी की रानी जैसी साहसी हूं : राखी सावंत

नई दिल्ली: अपने विवादास्पद बयानों के चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री और आइटम गर्ल राखी सावंत ने कहा कि लोकतंत्र में किसी को डरने की जरूरत नहीं है. उनका कहना है कि वो झांसी की रानी की तरह साहसी हैं. राखी इस समय अपने विवादास्पद बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. उन पर आरोप है कि उनके बयान से वाल्मीकि समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है.

राखी ने कहा, "मैं सोचती हूं कि लोग मुझे जानबूझकर मेरे करियर को खत्म करने के लिए विवाद में खींच रहे हैं. मैंने किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कुछ भी गलत नहीं कहा. यहां तक कि मैंने माफी के लिए एक वीडियो बनाया और इसे ऑनलाइन अपलोड किया है."

उन्होंने कहा, "मैं झांसी की रानी की तरह साहसी हूं और उन सब लोगों से लडूंगी, जो मुझे विवाद में घसीट रहे हैं." यह पहली बार नहीं है कि वह अपने बयानों के लिए इस तरह की परेशानियों का सामना कर रही हैं.

उनसे जब पूछा गया कि वह अपने ज्यादा बोलने के स्वभाव को बदलना चाहती हैं? राखी ने जबाव दिया, "क्यों? मुझे यह क्यों करना चाहिए? तब फिर लोकतंत्र में रहने का क्या मतलब है? क्या हमें बोलने की आजादी नहीं है?"

गुरुवार को राखी ने एक प्रेसवार्ता बुलाई थी, जिसमें उन्होंने खुद का बचाव किया. इससे पहले पिछले हफ्ते पंजाब पुलिस की टीम को उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट तामील कराने के लिए मुंबई भेजा गया था. यह वारंट लुधियाना के एक न्यायालय की ओर से जारी किया गया था.

पंजाब में एक न्यायालय ने अभिनेत्री के 9 मार्च को अदालत में उपस्थित न होने के कारण एक वारंट जारी किया था. दरअसल, उनके खिलाफ महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ अपमानजनक बयान देने का आरोप लगा था.

एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने महर्षि वाल्मीकि और गायक मीका सिंह में उनके व्यवहार परिवर्तन को लेकर तुलना की थी. इसके खिलाफ वाल्मीकि समुदाय की ओर से भारी प्रतिक्रिया आई थी.

उनसे पूछा गया कि वह फिल्म जगत से किसी का समर्थन ले रही हैं? राखी ने से कहा, "पिछले वर्ष मैंने मीका के समर्थन के लिए एक प्रेस सम्मेलन किया था और आज जब मैं मुसीबत में हूं, उसने (मीका सिंह) इस मामले में पूछना भी उचित नहीं समझा. मैं दुखी हूं कि मीका ने मेरे लिए एक भी शब्द नहीं कहा." उन्होंने दावा किया कि उन्हें समर्थन के लिए आमिर खान और अनुपम खेर का मैसेज मिला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी के युधिष्ठिर को नहीं पसंद आया 'रामायण' का ट्रेलर, कैकेयी के लुक पर कहा- इंप्रेसिव नहीं
टीवी के युधिष्ठिर को नहीं पसंद आया 'रामायण' का ट्रेलर, कैकेयी के लुक पर कहा- इंप्रेसिव नहीं
'मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना...' 'क्राइम पेट्रोल' में अजय देवगन ने छीनी कुर्सी तो अनूप सोनी ने कही ये बात
'ज्यादा कुछ नहीं कहना...' 'क्राइम पेट्रोल' में अजय ने छीनी कुर्सी तो अनूप सोनी ने कही ये बात
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Batwara 1947 Live Update: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? जानें- दोपहर 3 बजे तक का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? जानें- दोपहर 3 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget