एक्सप्लोरर

यदि सोनाक्षी अच्छा गाती हैं, तो मैं उनके लिये सबसे पहले ताली बजाउंगी : सोना मोहपात्रा

मुंबई: गायिका सोना मोहपात्रा का कहना है कि वह निजी तौर पर सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ नहीं हैं और यदि वह मंच पर जाकर अच्छा गाना गाती हैं, तो वह सबसे पहले उनकी सराहना करेंगी.

उल्लेखनीय है कि सोना ने जस्टिन बीबर कॉन्सर्ट में सोनाक्षी की प्रस्तुति की खबरों पर नाराजगी व्यक्त की थी और सोनाक्षी के संगीतकारों के ‘विनम्र’ बनने संबंधी बयान की आलोचना की थी, जिसके बाद सोनाक्षी ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया ट्विटर पर सोना को ब्लॉक कर दिया था.

यह पूछने पर कि अब उन दोनों के बीच मामला ठंडा हो गया है, सोना ने कहा कि उन दोनों के बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ था.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने एक सामान्य सी बात कही थी, लेकिन उसे इस तरह से पेश किया गया कि मेरे और सोनाक्षी के बीच झगड़ा है और यह बहुत हास्यास्पद है. सोनाक्षी से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है. मैं उन्हें शुभकामनायें देती हूं.’’

सोना ने मंगलवार रात पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी सभी फिल्मों में बहुत अच्छा काम किया है और जब वह मंच पर गाना गाने के लिये आती हैं, तो वास्तव में उन्हें अपने गाने से हमें प्रभावित करना चाहिये. यदि वह अच्छा गाती है, तो मैं उनके लिये सबसे पहले ताली बजाउंगी.’’

कुछ खबरें ऐसी हैं कि बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में गाना गाने वाली सोनाक्षी, जस्टिन बीबर कॉन्सर्ट के उद्घाटन समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगी. गायक कैलाश खेर और अरमान मलिक ने इन खबरों की आलोचना की थी.

आलोचना करने वाले गायकों का कहना है कि यह मौका व्यावसायिक गायकों को दिया जाना चाहिये, किसी बॉलीवुड कलाकार को नहीं. हालांकि बाद में सोनाक्षी ने स्पष्ट किया कि हालांकि कॉन्सर्ट के आयोजकों ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन वह इस समारोह में प्रस्तुति नहीं कर रही .

सोना ने कहा कि उनकी प्रतिक्रिया एक व्यापक मुद्दे पर थी, लेकिन इसमें सिर्फ सोनाक्षी के साथ विवाद को उठाया गया, जो बाद में व्यापक रूप से प्रसारित हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 6.30 बजे तक 39 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
Video: 'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी ने 'आवारापन 3' पर लगाई मुहर, खुशी से झूमे फैंस
'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी ने 'आवारापन 3' पर लगाई मुहर, खुशी से झूमे फैंस, देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget