एक्सप्लोरर

मानव तस्करी मामला: जमानत मिलते ही दलेर मेहंदी ने दी सफाई, सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पटियाला की अदालत ने मानव तस्करी मामले में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई है जिसपर जमानत मिलते ही दलेर ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए एक वीडियो अपलोड किया है.

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पटियाला की अदालत ने मानव तस्करी मामले में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने इस मामले में उनपर दो हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. हालांकि दलेर को जमानत मिल गई है. जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पक एक वीडियो अपलोड किया है. वीडियो में दलेर सफाई देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में इस केस के बारे में और अदालत के फैसले पर बात करते हुए दलेर का कहना है कि वो इस केस को लेकर ऊपर की अदालत में अपील करेंगे.

इसके बारे में बताते हुए दलेर मेहंदी वीडियो में कहते हैं, 'मैं जानता हूं कि पूरे विश्व में इस समय जो मुझे प्यार करते हैं, वह सोच रहे होंगे कि जो न्यूज चल रही है कि मैं जेल में चला गया हूं तो ऐसा नहीं है. 14 साल से यह केस चल रहा था. मेन केस जो मेरे भाई हैं उनके नाम पर था. उन पर केस चल रहा था. दुर्भाग्य से उनकी डेथ हो चुकी है. इसी साल हुई है. तो अब 14 साल बाद आया यह फैसला जिसकी मुझे कोई उम्मीद नहीं थी. कोर्ट ने कहा है कि आपके खिलाफ तो कुछ नहीं है लेकिन यह आपकी छत्रछाया में हुआ है ऐसा कोर्ट मानती है. यह फैसला सुनकर दुख तो बहुत हुआ. पर अभी कोई टेंशन की बात नहीं है. अब हम इसके खिलाफ अपील करेंगे और हमें कोई चिंता नहीं है और मुझे आशा है, जल्द सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.'

बता दें कि अदालत ने दलेर मेहंदी के साथ-साथ इस मानव तस्करी के मामले में उनके भाई शमशेर सिंह को भी दोषी करार दिया है और दो साल की सजा सुनाई है. उनपर भी दो हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

ये है पूरा मामला:

आपको बता दें कि दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर गैरकानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजे जाने का आरोप था. दलेर मेहंदी पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपनी टीम का हिस्सा बनाकर उन्हें विदेश भेजा गया. साथ ही उन पर इसके लिए पैसे वसूलने का भी आरोप लगा था. साल 1998 और 1999 में अमेरिका में शो किए और उस दौरान उनके साथ उनकी टीम भी गई थी. आरोप के अनुसार एक अभिनेत्री के सहित तीन लड़कियों को सैन फ्रांसिस्को और दूसरे दौरे में तीन लड़कों को न्यू जर्सी में छोड़कर आए थे.

इसके बाद पटियाला पुलिस ने बकशीश सिंह नामक शिकायत कर्ता के कहने पर दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर मानव तस्करी का केस दर्ज किया. इसके बाद एक के बाद एक पुलिस को दोनों भाइयों के खिलाफ 35 शिकायतें मिली. सभी शिकायतें विदेश ले जाने के नाम पर पैसे लिए और बाद में उन्हें विदेश विस्थापित करने में नाकामयाब रहे. इतना ही नहीं जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने दलेर मेहंदी के कनॉट प्लेस स्थित दफ्तर में छापेमारी भी की थी और कुछ दस्तावेज भी जब्त किए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
ए आर रहमान ने की सोनू निगम की आवाज की तारीफ, पूछा- इतना रोमांटिक कैसे गाते हो?
ए आर रहमान ने की सोनू निगम की आवाज की तारीफ, पूछा- इतना रोमांटिक कैसे गाते हो?
शादी के 29 साल बाद हुआ सबा हमीद और वसीम अब्बास का तलाक, 14 साल से रह रहे थे अलग
शादी के 29 साल बाद हुआ सबा हमीद और वसीम अब्बास का तलाक, 14 साल से रह रहे थे अलग
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Embed widget