एक्सप्लोरर

हिमा दास ने जीता GOLD, फरहान बोले 'मिल्खा सिंह का सपना हो गया सच'

भारतीय स्प्रिंटर हिमा दास ने अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता. इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश सहित बॉलीवुड भी हिमा के बधाईयां देता नजर आ रहा है.

नई दिल्ली: भारतीय स्प्रिंटर हिमा दास ने अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता. इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश सहित बॉलीवुड भी हिमा के बधाईयां देता नजर आ रहा है. फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में एक एक एथलीट का किरदार निभा चुके एक्टर फरहान अख्तर ने कहा कि हिमा ने मिल्खा सिंह का सपना पूर कर दिया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''हिमा दास आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप 400 मीटर में गोल्ड के लिए शुभकामनाएं. ये एक प्राउड मूमेंट है. ये एक दिलचस्प इत्तेफाक है कि 5 साल पहले आज ही के दिन हमारी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' रिलीज हुई थी और आज उनका ये सपना पूरा हो गया . भारत ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीत लिया.'' बॉलीवुड महानाय अमिताभ बच्चन ने भी हिमा को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया. उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में लिखा, ''शुभकामनाएं हिमा दास, पहली महिला जिन्होंने वर्ल्ड  एथलेटिक ट्रैक में गोल्ड अपने नाम किया. जय हिंद.'' अक्षय कुमार ने भी हिमा दास को शुभकामनाएं दी. उन्होने लिखा, ऐतिहासिक, ''हिमा भारत के लिए पहला गोल्ड जीतने के लिए तुम्हें शुभकामनाएं.'' इसी के साथ एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद किरन खेर ने भी ट्विटर के माध्यस से हिमा दास को शुभकामनाएं दी. इसके अलावा बोमन ईरानी, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गजों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी. शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, ''भारत की बेटी का एक और शानदार प्रदर्शन. भारत की हिमा को बधाई. वह पहली भारतीय महिला एथलीट हैं, जिन्होंने गुरुवार को आईएएफ वल्र्ड अंडर-20 चैम्पियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीत कर इतिहास रच दिया.'' हिमा ने अपने नाम किया ये विश्व रिकॉर्ड गुरुवार को फिनलैंड के टेम्पेरे में जारी आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में हिमा दास ने गोल्ड मेडल जीता. इस जीत के साथ हिमा दास विश्‍व स्तर गोल्‍ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं. 18 साल की हिमा दास की टाइमिंग 51.46 सेकेंड्स रही जहां उन्हें पहला पायदान मिला. मिकलोस ने 52 .07 सेकेंड के साथ सिल्‍वर मेडल हासिल किया जबकि अमेरिका की टेलर मेनसन ने 52 .28 सेकेंड के साथ ब्रॉन्‍ज मेडल जीता. असम की हिमा दास ने दौड़ के बाद कहा, ‘विश्व जूनियर चैंपियनशिप में गोल्‍ड जीतकर मैं काफी खुश हूं. मैं स्वदेश में सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहती हूं और उन्हें भी जो यहां मेरी हौसला अफजाई कर रहे थे.’ हिमा दास के अगर कॉमनवेल्थ गेम्स के प्रदर्शन की बात करें उनका टाइमिंग 51.32 सेकेंड रहा था जहां उन्हें छठवे प्रदर्शन से संतुष्ट होना पड़ा था. इसके बाद गुवाहाटी में हाल में राष्ट्रीय अंतर राज्य चैंपियनशिप में उन्होंने 51 .13 सेकेंड के साथ अपने इस रिकॉर्ड में सुधार किया. हिमा के अलावा जूनियर विश्व चैंपियनशिप में सीमा पूनिया ने 2002 में डिस्कस थ्रो में कांस्य और नवदीप कौर ढिल्लन ने 2014 में डिस्कस थ्रो में ही कांस्य जीता था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget