एक्सप्लोरर

‘हीरामंडी’ के ‘कार्टराइट’ कर चुके हैं करण कुंद्रा की एक्स अनुषा दांडेकर को डेट, ब्रेकअप पर बोले - ‘जल्दबाजी की थी’

Jason Shah: वेब सीरीज 'हीरामंडी' में कार्टराइट का किरदार निभाकर सुर्खिया बटोरने वाले जेसन शाह ने हाल ही में अनुषा दांडेकर के साथ रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जानिए क्या कहा.

Jason Shah Talks On Breakup With Anusha Dandekar: ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) वेब सीरीज में फिटनेस मॉडल और एक्टर जेसन शाह (Jason Shah) का किरदार कार्टराइट हर दर्शक की निगाह में चढ़ चुका है. जेसन ने इस निगेटिव किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया है कि लोग कार्टराइट के किरदार से नफरत ही करने लगे हैं. एक्टर की मानें तो किरदार के प्रति दर्शकों की नफरत मेरे काम पर स्वीकार्यता की मुहर है.  

क्यों हुआ था जेसन और अनुषा का ब्रेकअप ?

फिल्म ‘फितूर’ से कैटरीना कैफ, तब्बू, आदित्य रॉय कपूर के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले जेसन ने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में कार्टराइट का किरदार निभाया है. एक तरफ एक्टिंग को लेकर पॉजिटिव रेस्पॉन्स की चर्चा तो दूसरी तरफ जेसन ने अनुषा दांडेकर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खुलकर बात की है. जो इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुका है.

एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर जेसन शाह ने कहा कि ये एक जल्दबाजी में उठाया गया कदम था. इस रिलेशनशिप में मौजूद दूसरा शख्स मुझे एक इमोशनल बॉक्स में फिट करने की कोशिश कर रहा था. जोकि किसी तरह भी संभव नहीं था.

वो मुझे बिल्कुल समझना नहीं चाहती थीं’ - जेसन

दरअसल दोनों ही कुछ वक्त के लिए रिलेशनशिप में रहे थे, इसे लेकर जेसन ने कहा कि मैंने जल्दबाजी की थी. वो मुझे बिल्कुल समझना नहीं चाहती थीं. वो मुझे एक खांचे में फिट करने की कोशिश कर रही थीं लेकिन ऐसा नहीं हो सकता था.

वहीं जेसन ने कहा कि ब्रेकअप के बाद मैं आध्यात्म की तरफ मुड़ा और मुझे अपनी लाइफ में स्प्रिचुअल बदलाव महसूस हुए. जिससे मैं जीवन में और ज्यादा समझदार हो पाया. कुछ लोग सिर्फ उसी को प्राथमिकता देते हैं जो वो चाहते हैं. ये एक दुख की बात है.

इस फिल्म से जेसन ने शुरू की थी एक्टिंग

जेसन के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में फिल्म ‘फितूर’ से करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा उन्होंने फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी काम किया. जेसन करीब दस साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और अब हीरामंडी वेब सीरीज में उनके काम को काफी तारीफ मिल रही है.

वहीं बात करें ‘हीरामंडी’ की तो इसमें जेसन के अलावा मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी,ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन, फरदीन खान जैसे दिग्गज एक्टर्स ने अहम किरदार निभाए है.

ये भी पढ़ें-

कौन है 13 साल की उम्र में करोड़ों की कमाई करने वाली बच्ची, बॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा फॉलोवर्स और नेटवर्थ है 410 करोड़

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋतिक
ऋतिक
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
8.30 बजे तक 'आवारापन 2' ने पहले दिन तोड़े 10 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
8.30 बजे तक 'आवारापन 2' ने पहले दिन तोड़े 10 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 8 बजे तक 3 करोड़ के पार कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget