एक्सप्लोरर

Parineeti Chopra और Raghav Chadha जल्द करने वाले हैं शादी, Harrdy Sandhu ने किया कंफर्म, बोले- 'मैंने बधाई भी दे दी है'

Parineeti-Raghav: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के डेटिंग रूमर्स के बीच सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने कंफर्म कर दिया है कि कपल जल्द शादी करने वाला है. हार्डी ने कहा उन्होंने परिणीति को बधाई भी दी है.

Parineeti-Raghav Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में इस जोड़ी को मुंबई में लगातार दो दिन डिनर और लंच डेट पर स्पॉट किया गया था जिसके बाद इनके अफेयर के रूमर्स तेज हो गए. हालांकि दोनों अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं. इन सबके बीच सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने कंफर्म किया है कि परिणीति और राघव जल्द शादी कर रहे हैं.

परिणीति-राघव की शादी को हार्डी संधू ने किया कंफर्म
डीएनए को दिए इंटरव्यू के दौरान हार्डी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि परिणीति फाइनली लाइफ में सेटल हो रही हैं. उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि यह आखिरकार हो रहा है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं." उन्होंने ये भी शेयर किया कि जब वे अपनी 2022 की स्पाई-थ्रिलर ‘कोड नेम: तिरंगा’ की शूटिंग कर रहे थे तो उनकी शादी के बारे में चर्चा होती थी. उन्होंने कहा, "जब हम कोड नेम: तिरंगा की शूटिंग कर रहे थे, तो हम शादी के बारे में डिसकशन करते थे और वह कहती थी कि 'मैं तभी शादी करूंगी जब मुझे लगेगा कि मुझे सही लड़का मिल गया है." उन्होंने ये भी कंफर्म किया कि उन्होंने परिणीति से बात की है और उन्हें फोन पर बधाई दी है. उन्होंने कहा, "हां, मैंने उन्हें फोन किया और बधाई दी."

आप नेता ने भी ट्वीट कर परिणीति-राघव को दी थी बधाई
इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर राघव और परिणीति को शादी की बधाई दी थी. उन्होंने लिखा था, "मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को अपनी हार्दिक बधाई देता हूं. उनकी यूनियन को ढेर सारा प्यार, खुशी और साथ मिले. मेरी शुभकामनाएं!!!"

 

दिल्ली एयरपोर्ट पर परिणीति को रिसीव करने पहुंचे थे राघव
वहीं शादी की अफवाहों के बीच परिणीति और राघव को बुधवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था. इस दौरान पत्रकारों से बचते हुए परिणीति को आनन-फानन में कार में घुसते देखा गया. उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी. वहीं राघव उनके साथ जा रहा था और वह भी तेजी से कार के अंदर जाकर बैठ गए.

ये भी पढ़ें:-Nawazuddin Siddiqui Row: 'बच्चों की पढ़ाई पर नहीं कोई असर,' नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दावे पर पत्नी आलिया का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget