एक्सप्लोरर

Happy Birthday: फ्लॉप से शुरुआत के बाद आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं सोनम, ये हैं इनकी 5 बेहतरीन फिल्में

बॉलीवुड अभिनेत्री और दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. अपने 12 साल के करियर में सोनम ने कई यादगार फिल्मों में काम किया है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आज 34 साल की हो गई हैं. साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावरिया' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली सोनम आज अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं. करीब 12 साल के अपने फिल्मी करियर में सोनम कई ऐसी फिल्म दे चुकी हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आईं. हालांकि इस दौरान सोनम की कई फिल्में ऐसी भी रहीं, जो दर्शकों पर कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाईं. लेकिन बीते कुछ सालों में सोनम ने अपने करियर की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. इस दौरान उनके अभिनय में भी काफी परिपक्वता देखी गई. आज सोनम के इस खास दिन पर हम आपको उनके करियर की उन चुनिंदा पांच फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें सोनम ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है.

'रांझणा' सोनम कपूर आहूजा के करियर की सबसे पहली हिट्स में से एक आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'रांझणा' उनके फैंस को आज भी पसंद आती है. इस फिल्म में सोनम कपूर के किरदार ज़ोया हैदर को साफी सराहा गया था. सोनम ने फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय से सभी को हैरान कर दिया था. इसमें सोनम के साथ साउथ के स्टार धनुष नज़र आए थे.

'नीरजा' इस फिल्म के लिए सोनम कपूर को कई बड़े अवॉर्ड से नवाज़ा गया. तीन साल पहले 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई 'नीरजा' को समीक्षकों ने खूब सराहा था. इसमें सोनम ने 22 साल की एयर होस्टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया था. फिल्म पाकिस्तान के कराची में 1986 में हैक हुए हवाइ जहाज़ पैन एएम फ्लाइट 73 पर आधारित थी. हैकिंग के दौरान नीरजा भनोट ने अपनी सूझबूझ से जहाज़ में मौजूद सैंकड़ों लोगों की जान बचाई थी. फिल्म में सोनम कपूर ने शानदार अभिनय किया था.

'पैडमैन' अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म में सोनम कपूर ने एक मैनेजमेंट स्टूडेंट का किरदार अदा किया था. पिछले साल रिलीज़ हुई इस फिल्म में भले ही सोनम का रोल छोटा था, लेकिन उन्होंने अपने दमदार अभिनय से खुद को साबित किया. इस फिल्म का निर्देशन आर. बाल्की ने किया था.

'वीरे दी वेडिंग' पिछले साल आई शशांक घोष की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में कई अभिनेत्रियों के होने के बावजूद सोनम कपूर फिल्म में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही थीं. इस फिल्म में उन्होंने एक वकील का किदार निभाया था. आपको बता दें कि इसमें करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी नज़र आईं थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था.

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' इस फिल्म में सोनम कपूर ने एक लेस्बियन लड़की का किरदार निभाया था. अलग अलग तरह के रोल निभाने की तमन्ना रखने वाली सोनम की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही कुछ खास नहीं कर पाई, लेकिन करियर के इस पड़ाव पर बड़े परदे पर लेस्बियन किरदार निभाना अपने आप में बड़ी बात है. ये सोनम के करियर की यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है. इसमें सोनम के रीयल लाइफ के पिता अनिल कपूर भी नज़र आए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget