एक्सप्लोरर

Happy Birthday Lata Mangeshkar: हर एक दौर में चला लता मंगेशकर की आवाज का जादू

Happy Birthday Lata Mangeshkar : भारत की लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर 90 साल की हो गई हैं. पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस मौके पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं.

Happy Birthday Lata Mangeshkar :  भारत की लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर 90 साल की हो गई हैं. पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस मौके पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं. लता मंगेशकर सात दशकों से भी लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और अपनी सुरीली आवाज से सबका दिल जीतती आ रही हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर हम तीन अलग-अलग दशकों के लीजेंड्स की लता जी को लेकर कुछ खास बातें लेकर आए हैं.

जाने माने गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के द्वारा लिखा गया पहला गाना लता मंगेशकर ने गाया था. साल 1981 में आई फिल्म 'सिलसिला' का 'ये कहां आ गए हम' जावेद अख्तर ने लिखा था.

Happy Birthday Lata Mangeshkar: हर एक दौर में चला लता मंगेशकर की आवाज का जादू

जावेद अख्तर ने बताया, "मैंने यश चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला' से गाना लिखना शुरू किया और मेरा पहला गाना जिसे रिकॉर्ड किया गया वो था 'ये कहां आ गए हम'. इस गाने को लता जी ने आवाज दी थी. पहली बार गीत लिखने वाले गीतकार के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था. गीत के लिए लता जी ने जो किया वह बेहतरीन के किसी भी वर्णन से काफी ऊपर था. एक बार एक संगीत विशेषज्ञ ने मुझसे कहा था कि 'सुर कितने भी बारीक हों, उसका दो सटीक केंद्र बिंदू है उसे लता जी ही गाती हैं."

Happy Birthday Lata Mangeshkar: हर एक दौर में चला लता मंगेशकर की आवाज का जादू

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995) का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' के कंपोजर ललित पंडित ने कहा, "हम सबने इसे महसूस किया. शब्दों में कुछ जादू था. लता जी ने गाने में जादू ला दिया था. मुद्दा तो यह था कि उनके साथ काम करना खुद हमारे लिए ऐतिहासिक पल था. उनके द्वारा गाना गाने का अर्थ था कि उन्होंने लाखों संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया. डीडीएलजे का गाना लता जी के लिए बहुत खास था. मुझे याद है उन्हें गाने का ट्यून काफी पसंद था, उन्होंने ट्यून के कैसेट भी हमसे मंगवाए थे, ताकि वे उसे सुनकर सहज हो जाएं. जब वह रिकॉर्डिग के लिए आई तब वह पूरी तैयारी के साथ आई थीं और वे उस गाने को इतनी ऊंचाई पर ले गई, जिसके बारे में हमने सोचा भी नहीं था." रिकॉडिर्ंग के बाद वह हमें बधाई देने के लिए स्टूडियो के मॉनिटरिंग क्यूबिकल में आईं, ऐसा उन्होंने पहली बार किया था और हम यह देख कर अवाक थे.

Happy Birthday Lata Mangeshkar: हर एक दौर में चला लता मंगेशकर की आवाज का जादू

फिल्म 'जूली' (1975) का गाना 'भूल गए सब कुछ' के कंपोजर राजेश रोशन ने कहा, "मैंने तय कर रखा था कि फिल्म के टाइटल गाने को लता जी ही गाएंगी. तब मैं इस जगत में नया था. लताजी को मैं बचपन से जानता था. लेकिन औपचारिक परिचय कभी नहीं हुआ. गीत पर लता जी के साथ काम करना, मेरे लिए दो बड़े फायदे थे. एक यह कि उन्हें हमेशा से पता रहता है कि गाने में कहा कौन से सुर डालने हैं और कहा रुकना है. दुनिया में कोई दूसरा गायक नहीं है जो ऐसा कर सकता है. काश उन्होंने गायकों को पढ़ाया होता."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget