एक्सप्लोरर

Happy Birthday Jacky Shroff: बॉलीवुड के ‘हीरो’ जैकी श्रॉफ को सुभाष घई ने दिया था ये नाम

जैकी श्रॉफ ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 1982 में फिल्म 'स्वामी दादा' से की थी. इसके बाद सुभाष घई ने अपनी फिल्म 'हीरो' में उन्हें लीड रोल दिया. इसके बाद जैकी ने कई छोटी-बड़ी फिल्मों में बहुत अच्छा काम किया.

 

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ का असली नाम जय किशन काकूभाई श्रॉफ है. उनके लंबे नाम की वजह से फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने उन्हें 'जैकी' नाम दिया था. भारत की 9 भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके जैकी आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. वो 207 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. जैकी का जन्म 1 फरवरी, 1957 को एक गुजराती परिवार में महाराष्ट्र के लातूर शहर के उदगीर जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम काकूभाई हीराभाई श्रॉफ और मां का नाम रीता श्रॉफ है.

5 जून, 1987 को जैकी ने अपनी प्रेमिका आयशा दत्त से शादी कर ली, जो बाद में फिल्म निर्माता बन गईं. आयशा और जैकी के दो बच्चे हैं. बेटा टाइगर श्रॉफ (हेमंत जय) और बेटी कृष्णा. जैकी और आयशा 'जैकी श्रॉफ एंटरटेन्मेंट लिमिटेड' नाम की एक मीडिया कंपनी भी चलाते हैं. 'सोनी टीवी' में भी इनका 10 प्रतिशत शेयर था, जिसे साल 2012 में बेचकर उन्होंने सोनी टीवी के साथ 15 साल पुराने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया. श्रॉफ ने कुछ विज्ञापनों में मॉडल के रूप में भी काम किया है.

jackie-shroff-tiger-shroff-759

जैकी ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 1982 में फिल्म 'स्वामी दादा' से की थी. इसके बाद सुभाष घई ने अपनी फिल्म 'हीरो' में उन्हें लीड रोल दिया. इसके बाद जैकी ने कई छोटी-बड़ी फिल्मों में बहुत अच्छा काम किया. फिल्मों के अलावा वो मनोरंजन चैनल 'स्टार वन' पर प्रसारित शो 'इंडिया मैजिक स्टार' के जज भी रह चुके हैं.

'स्वामी दादा', 'हीरो', 'अंदर बाहर', 'युद्ध', 'तेरी महरबानियां', 'अल्ला रक्खा', 'कर्मा', 'जवाब हम देंगे', 'काश', 'राम-लखन', 'परिंदा', 'मैं तेरा दुश्मन', 'त्रिदेव', 'वर्दी', 'दूध का कर्ज', 'सौदागर', 'किंग अंकल', 'खलनायक', 'गर्दिश', 'त्रिमूर्ति', 'बॉर्डर', 'बंधन', 'रिफ्यूजी', 'मिशन कश्मीर', 'फर्ज', 'यादें', 'लज्जा', 'देवदास', 'सरकार 3', 'हलचल', 'क्योंकि', 'भूत अंकल', 'धूम 3', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'जज्बा', 'चॉक एंड डस्टर', 'फु ल एन फाइनल', 'भागम-भाग' और 'डर्टी पॉलीटिक्स' जैसी बड़ी फिल्मों में जैकी श्रॉफ ने काम किया है.

जैकी को फिल्म 'परिंदा' के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला, तो वहीं फिल्म 'खलनायक' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट को एक्टर के तौर पर नोमिनेशन मिला. 2007 में भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ठ योगदान के लिए जूरी अवार्ड भी मिला. इसके अलावा भी उन्हें की पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget