एक्सप्लोरर

Birthday Special: ''पेंडू जट्ट'' से ऐसे बने दिलजीत दोसांझ बॉलीवुड के ''सरदार जी''

दिलजीत ने 2016 में बॉलीवुड फिल्म उड़ता पंजाब से बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म में वो एक पंजाब के पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आए थे. दिलजीत दोसांझ आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं.

नई दिल्ली:  पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सिर्फ पंजाबी सिनेमा में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है. अपने धमाकेदार गानों के ठीक उलट असल जीवन में दिलजीत एक बेहद शर्मीले और शांत किस्म के व्यक्ति हैं. दिलजीत ने 2016 में बॉलीवुड फिल्म ''उड़ता पंजाब'' से बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म में वो एक पंजाब के पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आए थे. इस फिल्म ने दिलजीत दोसांझ को पंजाबीभाषी ही नहीं बल्कि हिंदीभाषी ऑ़डियंस के बीच भी खासी लोकप्रियता दिलाई. अनुराग कश्यप निर्मित और अमित चौबे द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. फिल्म को लेकर जमकर विवाद हुआ और विवादों के बीच रिलीज हुई इस फिल्म ने क्रिटिक्स ही नहीं बल्कि दर्शकों को भी खूब लुभाया. साथ ही पंजाब में दीमक की तरह फैल रही नशे की लत को एक बेहद संजीदा अंदाज में उठाया. 'सूरमा' के लिए 2-3 बार मना किया था : दिलजीत दोसांझ diljit बॉलीवुड में एंट्री जैसा कि हमने ऊपर आपको बताया कि बॉलीवुड फिल्मों में दिलजीत ने साल 2016 में कदम रखा और सफलता भी पाई. इस फिल्म के बाद दिलजीत को कई फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन दिलजीत का कहना था कि वो किसी भी फिल्म में केवल तब ही काम करेंगे जब उनका किरदार दमदार होगा और वो आज भी अपने इस संकल्प पर कायम हैं. इसके बाद 2017 में दिलजीत अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म ''फिल्लौरी'' में नजर आए. हालांकि ये फिल्म उड़का पंजाब की तरह सफलता तो नहीं पा सकी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.Birthday Special: ''पेंडू जट्ट'' से ऐसे बने दिलजीत दोसांझ बॉलीवुड के ''सरदार जी' पंजाबी सुपरस्टार बॉलीवुड में आने से पहले दिलजीत पंजाबी सिनेमा और गायकी में अपनी एक अद्वितीय पहचान बना चुके थे. मुख्य रूप से सिंगर दिलजीत ने 2011 में फिल्म ''द लॉयन ऑफ पंजाब'' से पंजाबी फिल्मों में कदम रखा था. फिल्म के कई गाने स्वयं दिलजीत ने गाए थे और रैप के लिए उन्होंने यो यो हनी सिंह से हाथ मिलाया था. इस फिल्म का प्रमोशनल गाना 'लक 28 कुड़ी दा ' खासा फेमस हुआ था. वैसे तो दिलजीत करीब 12 पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन बतौर एक्टर इन्हें सन 2014 में आई फिल्म 'पंजाब 1984' ने पहचान दिलाई. ये फिल्म 1984 के सिख दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित थी. फिल्म को काफी सराहा गया और दिलजीत को बतौर एक्टर एक नए मुकाम पर पहुंचाया. इसके अलावा जट्ट एंड जुलियट, सरदार जी जैसी कई सुपहिट फिल्मों के नाम शामिल हैं. diljit3 बेहतरीन गायक  ''उड़ता पंजाब'' से दिलजीत को जो पहचान मिली है उससे अधिकतर लोगों को ऐसा लगता है कि दिलजीत एक एक्टर हैं, लेकिन सच तो ये है कि पार्ट टाइम एक्टर और फुलटाइम सिंगर है. फिल्मों में आने से पहले अपने करियर का करीब एक दशक दिलजीत ने संगीत को दिया है. दिलजीत की पहली एल्बम सन 2000 में आई थी और उसके बाद कई एल्बम आईं. दिलजीत ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी गाना गाया है. रितेश देशमुख की ''तेरे नाल लव हो गया'', अक्षय कुमार की ''सिंह इस ब्लिंग'', ''राब्ता'', ''उड़ता पंजाब'' और ''नूर'' जैसी फिल्में शामिल हैं. काइली जेनर के Die hard फैन हैं दिलजीत दोसांझ, तस्वीरों पर करते रहते हैं कमेंट फिल्म सूरमा में नजर आएंगे अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने चंडीगढ़ में आगामी बायोपिक 'सूरमा' की शूटिंग के दौरान इंडियन हॉकी टीम की वर्दी पहने अपना खेल कौशल दिखाया. हालांकि उनका कहना है कि वह पहले इस फिल्म के लिए दो-तीन बार मना कर चुके थे. शाद अली के निर्देशन में बन रही फिल्म में पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह की भूमिका निभा रहे दिलजीत ने बताया कि इससे पहले सोनी पिक्च र्स नेटवर्क इंडिया को उन्होंने 'सूरमा' का हिस्सा बनने के बजाय मुफ्त में कोई अन्य फिल्म करने की पेशकश दी थी. दिलजीत के टॉप सॉन्ग्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बयान, 20 टीमों का गठन, हत्या का मामला दर्ज
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बयान, 20 टीमों का गठन, हत्या का मामला दर्ज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दिखेगा नया अंदाज, 'कबूतर' में निभाएंगे लीड रोल
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दिखेगा नया अंदाज, 'कबूतर' में निभाएंगे लीड रोल
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के खत्म होने पर इमोशनल हुईं रितु चौधरी, स्मृति ईरानी को कहा 'शुक्रिया'
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के खत्म होने पर इमोशनल हुईं रितु चौधरी, स्मृति ईरानी को कहा 'शुक्रिया'
'स्पिरिट', 'नागजिला' से 'लव एंड वॉर' तक, 2027 में रिलीज होंगी बॉलीवुड की ये टली हुई फिल्में
'स्पिरिट', 'नागजिला' से 'लव एंड वॉर' तक, 2027 में रिलीज होंगी बॉलीवुड की ये टली हुई फिल्में

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget