एक्सप्लोरर

Birthday Special Boman Irani: 40 की उम्र में जागा एक्टिंग का कीड़ा, बोमन ईरानी ने फिल्मों में अपने अभिनय से फैंस के दिलों में बनाई खास जगह

Boman Irani Birthday: 'थ्री इडियट्स' में 'वायरस' के रोल से फैंस को अपना कायल करने वाले बोमन ईरानी आज अपने 63वें बर्थडे को सेलिब्रेट कर रहे हैं.

Happy Birthday Boman Irani: अपने फिल्मी करियर (Career) में एक से बढ़कर एक किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता (Actor) बोमन ईरानी आज पूरे 63 साल के हो गए हैं. आज ही के दिन मुम्बई (Mumbai) में साल 1959 को जन्में बोमन ईरानी की एक्टिंग को पसंद करने वालों की तादात बहुत लंबी है. हालांकि ये बात उनके बहुत ही कम फैंस को पता होगी कि लाइफ का एक बड़ा हिस्सा पार करने के बाद उनके अंदर अभिनय (Acting) का कीड़ा जन्मा था. बोमन ईरानी के 63वें जन्मदिन (Birthday) के मौके पर आइए जानते हैं कि आखिर कब इस एक्टर के अंदर अभिनय का शौक पैदा हुआ था.

इस उम्र में जागा था एक्टिंग का कीड़ा

अक्सर ऐसा होता है कि इंसान जो कुछ बनना चाहता है वो उसका फैसला बचपन में ही कर लेता है लेकिन बोमन ईरानी को इस बात का पता जिंदगी के चालीस साल जी लेने के बाद चला कि उन्हें एक्टर बनना है. हालांकि बोमन को शुरू से ही फिल्मों में दिलचस्पी थी लेकिन उन्होंने साल 2001 में आई 'एवरीबॉडी सेज आई एम फाइन' से चालीस की ऐज पार करने के बाद फिल्मों में कदम रखा. इस फिल्म से बोमन के लिए फिल्मों की राह खुल गई.

इस फिल्म से मिली पहचान

अपनी पहली फिल्म के बाद बोमन ईरानी ने एक आद और फिल्में की लेकिन उन्हें सही मायनों में साल 2003 में आई राजकुमार हिरानी की 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में निभाए गए 'डॉक्टर अस्थाना' के रोल से पहचान मिली. इस फिल्म को करने के बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में शानदार कॉमेडी के लिए बोमन ईरानी को स्क्रीन अवॉर्ड का बेस्ट कॉमेडियन के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था.

बोमन ईरानी (Boman Irani) फिल्मों में अभी भी पूरी तरह से एक्टिव हैं. हाल ही में रिलीज हुई सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की 'ऊंचाई (Uunchai)' में वो अपनी शानदार एक्टिंग का कमाल दिखा चुके हैं. इसके साथ वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं.

'आप जैसा कोई...' Madhuri Dixit के साथ डांस वीडियो पर Ayushmann Khurrana ने किया ये मजेदार कमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget