एक्सप्लोरर

सिंगिंग में धमाल मचाने के बाद अब एक्टिंग में डेब्यू करेंगे गुरु रंधावा, साइन कर ली है फिल्म

अब गुरु रंधावा ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दे दी है.

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनका नया गाना 'मेड इन इंडिया' अब तक YouTube पर नंबर वन ट्रेंड कर रहा है. इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. अब गुरु रंधावा ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दे दी है. उन्होंने बताया है कि वो जल्द ही एक्टिंग में भी  डेब्यू करने वाले हैं. रंधावा का कहना है कि वह अभिनय करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए गायिकी से समझौता नहीं करेंगे. बता दें कि रंधावा 'लाहौर', 'हाई रेटेड गबरू', 'सूट सूट', 'बन जा रानी' और 'मेड इन इंडिया' जैसे गाने गा चुके गुरु कई वीडियो में भी नजर आ चुके हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या वह अभिनय क्षेत्र में कदम रखना चाहेंगे? उन्होंने कहा, "अगर मौका मिला, तो क्यों नहीं." रंधाना ने कहा, "मैंने एक फिल्म साइन भी की है. पहले से ही फिल्म पर करार कर लिया है. अगर सब कुछ ठीक होता है, तो जल्द इसे रिलीज करेंगे, लेकिन मैं गायन से समझौता या पेशे के रूप में अभिनय शुरू करना नहीं चाहता." उन्होंने कहा, "मैं पहले इसे सीखना चाहूंगा और साथ में गायकी भी करना चाहूंगा. सीखना बहुत महत्वपूर्ण है और मैं अपने आसपास की हर चीज से सीखने की कोशिश करता हूं." सिंगिंग में धमाल मचाने के बाद अब एक्टिंग में डेब्यू करेंगे गुरु रंधावा, साइन कर ली है फिल्म अब बात करते हैं रंधावा की हालिया रिलीज 'मेड इन इंडिया' की. इस गाने को गुरु रंधावा और एक्ट्रेस एल्नाज नोरौजी पर फिल्माया गया है. इस गाने के बोले खुद रंधावा ने लिखे हैं और इसे टी-सीरिज ने प्रोड्यूस किया है. रंधावा के बाकी गानों की तरह ही रिलीज होते ही फैंस ने इसे हाथों हाथ लपक लिया है और सुपरहिट बना दिया है. पिछले दिनों बॉलीवुड में भी रंधावा का जलवा दिखा. उनके सुपरहिट गाने 'सूट-सूट' को फिल्म 'हिंदी मीडियम' में यूज किया गया. इसके बाद इरफान खान की ही फिल्म 'ब्लैकमेल' में उनका सुपरहिट गाने 'पटोला' का इस्तेमाल किया गया. ये दोनों गाने तो पहले ही पॉपुलर थे लेकिन फिल्म में दिखाए जाने के बाद इनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget