एक्सप्लोरर

Gulshan Grover On Struggle: कार के अंदर कराया मेकअप...तो कभी पेड़ के नीचे नहाना पड़ा, गुलशन ग्रोवर ने अपने संघर्ष के दिनों को किया याद

Gulshan Grover On Movies: गुलशन ग्रोवर ने फिल्मों में अपने पुराने को याद करते हुए बताया कि उस समय वैनिटी वैन नहीं होते थे तो ऐसे में उन्हें कई बार पेड़ के नीचे नहाना पड़ता था.

Gulshan Grover On Struggle: बॉलीवुड के बेहतरीन सितारों में शुमार गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) को इडंस्ट्री में 'बैडमैन' से जाना जाता है. उन्होंने अधिकतर फिल्मों में विलेन के किरदार को पर्दे पर जिंदा किया है. गुलशन ग्रोवर ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उस समय वैनिटी वैन नहीं हुआ करती थी, तो कभी बाहर तो कभी कार के अंदर अपना मेकअप करवाते थे. कई बार तो उन्हें पेड़ के नीचे नहाना पड़ा है. गुलशन ग्रोवर ने ये खुलासे मनीष पॉल के पॉडकास्ट शो में किया है.

उस समय नहीं थी वैनिटी वैन

मनीष पॉल के साथ इंटरव्यू के दौरान गुलशन ग्रोवर ने बताया कि वह सेट पर 3 से 4 घंटे पहले पहुंच जाते थे ताकि वह शूट से पहले टाइम पर तैयार हो सके. उन्होंने कहा, 'उस समय मेकअप रूम नहीं होते थे. हमें घर पर या फिर बाहर तैयार होना पड़ता था. कई बार मेकअपमैन कार में ही मेरा मेकअप शुरू कर देता था'. गुलशन ने बताया कि उस समय कोई लैविश वैनिटी वैन नहीं थी, इसलिए वे एक पेड़ के नीचे बैठकर मेकअप करवाया करते थे'. 

इस वजह से गुलशन से चिढ़ते थे डायरेक्ट्स

गुलशन ने बताया कि जब वह तैयार होने में ज्यादा समय लेते थे, तो इससे प्रोड्यूसर्स और डायरेक्ट्स चिढ़ जाते थे. उन्होंने हंसते हुए बताया कि जब उन्हें मिथुन चक्रवर्ती के साथ कास्ट किया गया था, तो वह प्रोड्यूसर्स से कहते थे- इसे कोई लुक मत करने देना, इसे तैयार होने में दो घंटे लगेंगे. गुलशन ने कहा, 'यह बहुत मुश्किल था. हालांकि, जब वो लोग मेरे काम को देखते थे, तो बहुत सपोर्ट भी करते थे'.

पेड़ के नीचे बैठकर नहाना पड़ता था

शो में गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) ने बताया कि दिनभर शूट का काम खत्म करने के बाद कई बार शाम को उन्हें फंक्शन में भी जाना होता था. उन्होंने कहा, 'उन दिनों वैनिटी वैन नहीं होती थी, तो ऐसे में आपको फंक्शन में जाने के लिए स्टूडियो में या फिर पेड़ के नीचे नहाना पड़ता था. इसके बाद कोट पहनकर अच्छे से तैयार होकर फंक्शन में जाता था. हालांकि, ये सब करने वाला मैं अकेला नहीं था. कई लोग ऐसा करते थे'. मालूम हो कि गुलशन ग्रोवर ने अपने सालों के करियर में 400 से अधिक फिल्मों में काम किया है. 

यह भी पढ़ें-Sapna Choudhary Video: रेड कार्पेट पर सपना चौधरी के लुक ने उड़ाए लोगों के होश, बैकलेस गाउन में परियों सी लगी हरियाणवी डांसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget