एक्सप्लोरर

‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मौनी रॉय छोटे पर्दे पर काम करने को भी हैं तैयार

"ब्रह्मास्त्र" में, वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम करेंगी. मौनी कहती हैं उन्हें टीवी अभिनेत्री होने पर गर्व है और भविष्य में अगर अच्छा काम मिला तो वह जरुर करेंगी.

   

मुंबई: टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार मौनी रॉय फिल्म "गोल्ड" से बालीवुड में अच्छी शुरूआत कर चुकी हैं और फिलहाल उनकी झोली में करण जौहर की 'ब्रह्मास्त्र' और जॉन अब्राहम के साथ "रॉ: रोमियो अकबर वॉल्टर" जैसी बड़ी फिल्में हैं.

32 साल की अभिनेत्री ने बताया "मैं अपने जीवन के इस हिस्से को और आने वाले अवसरों को लेकर बहुत उत्साहित हूं. मुझे अब भी विश्वास नही हो रहा है कि मुझे ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘रॉ’ जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने का मौका मिला है. मैं अच्छा काम करने की पूरी कोशिश करूंगी. मैंने दोनों फिल्मों 'ब्रह्मास्त्र' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' पर काम करना शुरू कर दिया है.' अभिनेत्री ने आगामी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.

"ब्रह्मास्त्र" में, वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम करेंगी. मौनी कहती हैं उन्हें टीवी अभिनेत्री होने पर गर्व है और भविष्य में अगर अच्छा काम मिला तो वह जरुर करेंगी.

उन्होंने कहा, "मुझे अभिनय पसंद है. फिल्मों में अभिनय बस उसका एक विस्तृत रुप है. मेरे लिए फिल्म में एक अच्छी कहानी और भूमिका मायने रखती है. जो फिल्में मैं करुंगी उन्हें मैंने नहीं चुना है, बल्कि निर्माताओं ने मुझे इन फिल्मों के लिए चुना.”

‘नागिन’ सीरियल से लोकप्रियता हासिल कर चुकी मौनी ने कहा, "अभी मेरे पास मेरी फिल्मों को पूरा करने के अलावा कुछ भी करने का समय नहीं है. ये काम पूरा होने के बाद मैं कुछ भी रोमांचक और चुनौतीपूर्ण काम करने के लिए तैयार हूं. एक अभिनेत्री के रूप में मेरा मुख्य काम अभिनय करना है.’’

छोटे पर्दे पर नौ सालों तक अभिनय का अनुभव होने के बाद भी 'गोल्ड' में काम करते हुए मौनी एक शुरूआती कलाकार जैसा महसूस कर रही थी.

उन्होंने कहा, "टीवी पर मेरे अनुभव ने मुझे काम करने का ढंग सिखाया और एक अनुशासित अभिनेत्री बनाया. लेकिन जब 'गोल्ड' मेरे पास आई, तो मैंने सब कुछ नए तरीके से शुरू किया. अनुभव से मदद मिलती है, लेकिन किरदार को आत्मसात करना अलग बात है.’’

मौनी ने कहा कि 'गोल्ड' की सफलता से वह बहुत खुश हैं. उनके प्रदर्शन पर कमजोर प्रतिक्रिया मिलने के सवाल पर वह कहती हैं "मुझे मेरे परिवार और दोस्तों से सिर्फ अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, शायद मुझसे प्यार के कारण वे थोड़े पक्षपाती हैं. मैंने केवल अच्छी समीक्षाएं पढ़ी हैं, क्योंकि बुरे पर ध्यान क्यों दिया जाए. मुझे लगता है कि आलोचकों ने अच्छा काम किया होगा.”

‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार के साथ काम करने वाली मौनी ने कहा, 'गोल्ड' विविधता की कहानी है. यह केवल गोल्ड मेडल जीतने के बारे में नहीं है, बल्कि फिल्म के सभी किरदारों के आपसी रिश्तों की कहानी है. बंटवारे के वक्त टीम कैसे अलग हो गई है यह बताने के साथ ही यह टीम भावना के महत्व को भी उजागर करती है."

यहां देखें 'गोल्ड' में मौनी रॉय का गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha BO Collection Day 3: 'अल्फा' ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 3 फिल्मों को चटाई धूल, बना दिया ये रिकॉर्ड
'अल्फा' ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 5 फिल्मों के उड़ा दिए छक्के
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Alpha Box office Collection Day 3: 34 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड
34 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget