एक्सप्लोरर

मन्नत के रेनोवेशन के लिए गौरी खान ने बेच दिया करोड़ों का फ्लैट, कीमत जान चौंक जाएंगे आप

Gauri Khan Flat: शाहरुख खान के घर मन्नत का रेनोवेशन हो रहा है. इसकी वजह से पूरी फैमिली पाली हिल शिफ्ट हो गई है. जहां पर एक किराये का घर लिया है. इसी बीच गौरी ने एक करोड़ों का फ्लैट बेच दिया है.

Gauri Khan Sell Flat: शाहरुख खान और गौरी खान अपने घर मन्नत को रेनोवेट करवा रहे हैं. इस घर को गौरी और आलीशान बनाने जा रही हैं. रेनोवेशन के लिए मन्नत को खाली किया जाएगा और किंग खान पूरी फैमिली के साथ  पाली हिल में दो लग्‍जरी डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे. शाहरुख ने जैकी भगनानी और उनकी बहन दीपशिखा से ये अपार्टमेंट किराए पर लिया है. मन्नत के रेनोवेशन के लिए गौरी ने एक स्मार्ट मूव लिया है. उन्होंने अपना लग्जीरियस फ्लैट बेच दिया है. इस फ्लैट को बेचने से गौरी को करोड़ों का फायदा हुआ है.

गौरी खान ने अपना मुंबई के पॉश एरिया दादर वेस्ट के फ्लैट को बेच दिया है. गौरी ने ये लग्जीरियस फ्लैट 2.5 साल खरीदा था. गौरी को ये फ्लैट बेचने के बाद करोड़ों का प्रॉफिट हुआ है.

इतने करोड़ में बेचा घर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी ने मुंबई के दादर वेस्ट इलाके में स्थित लग्जरी रिहायशी प्रॉपर्टी को अपने बांद्रा स्थित घर मन्नत के रेनोवेशन के दौरान बेचा. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रॉपर्टी का लेनदेन ऑफिशियली मार्च 2025 में रजिस्टर हुआ था.

गौरी का ये अपार्टमेंट कोहिनूर अल्टिसिमो बिल्डिंग में है. इस प्रोजेक्ट में 2.5 बीएचके, 3 बीएचके और 3.5 बीएचके भी हैं. ये अपार्टमेंट 1985 स्क्वायर फुट में बना हुआ है. इसका कार्पेट एरिया 1803.94 स्क्वायर फुट है. साथ ही इसमें दो पार्किंग स्पेस भी है.

बता दें गौरी ने ये अपार्टमेंट अगस्त 2022 में 8.5 करोड़ का लिया था. गौरी ने इस अपार्टमेंट को  3.1 करोड़ के प्रॉफिट से बेचा है. इसे 11.61 करोड़ में बेचा है.

शाहरुख खान और उनकी फैमिली अपने घर मन्नत से शिफ्ट हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो पाली हिल में आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं, जिसे उन्होंने हाल ही में किराए पर लिया है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मन्नत में बड़े बदलाव की तैयारी है, यही वजह है कि फैमिली टैंप्रेरी यहां शिफ्ट हो गया है. रेनोवेशन को करीब दो साल लगने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: 'अबीर गुलाल' में पाक एक्टर फवाद खान की कास्टिंग पर बवाल, राज ठाकरे की मनसे विरोध में उतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget