एक्सप्लोरर

Moon Moon Sen Birthday: कभी टीचर तो कभी समाज सेवा, क्या आपने देखे अपने जमाने की बोल्ड बाला मुनमुन सेन के ये अवतार?

Moon Moon Sen: मुनमुन सेन ने हिंदी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया. 80 के दशक में वह अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए काफी मशहूर हुईं. फिल्मों के अलावा वह राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं.

Moon Moon Sen Unknown Facts: फिल्म इंडस्ट्री को लेकर ऐसा माना जाता है कि किसी एक्ट्रेस की शादी हो जाने पर उसका करियर खत्म हो जाता है, लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस भी मौजूद हैं, जिन्होंने यह धारणा पूरी तरह गलत साबित कर दी. हम बात कर रहे हैं मुनमुन सेन की. वह हर साल 28 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं. आज उनके बर्थडे पर आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं.

बचपन से मिला सिनेमा का साथ

मुनमुन का जन्म कोलकाता के एक रईस परिवार में साल 1954 में हुआ था. मुनमुन की मां सुचित्रा सेन बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती थीं. वहीं, उनके दादा किसी समय में त्रिपुरा सरकार में मंत्री हुआ करते थे. एक्ट्रेस ने शिलॉन्ग और कोलकाता में अपनी पढ़ाई की. इसके बाद वह आगे की शिक्षा हासिल करने के लिए लंदन चली गईं. मुनमुन छोटी उम्र से ही अपनी मां से काफी प्रभावित थीं. उन्हें सुचित्रा की अदाकारी और लोगों द्वारा की गई उनकी तारीफ पसंद आती थी. यही वजह थी कि उनकी रुचि एक्टिंग की तरफ बढ़ती चली गई.

इन क्षेत्रों में भी कमाया नाम

पढ़ाई-लिखाई के अलावा मुनमुन को चित्रकारी का भी काफी शौक था. उन्होंने मशहूर पेंटर जेमिनी रॉय से पेंटिंग की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वह इसे बच्चों को भी सिखाने लगीं. बालीगंज के एक सरकारी स्कूल में वह अंग्रेजी के साथ ग्राफिक्स का हुनर भी सिखाती थीं. साथ ही, समाज सेवा में भी उन्हें काफी रुचि थी.

शादी के बाद शुरू की एक्टिंग

साल 1978 में मुनमुन की शादी देव वर्मा से हुई थी. वह राजघराने से ताल्लुक रखते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि शादी के बाद मुनमुन ने एक्टिंग में अपना डेब्यू किया. साल 1984 में आई फिल्म अंदर बाहर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की. फिल्म भले ही कुछ खास कमाल न दिखा सकी हो, लेकिन हर ओर मुनमुन की चर्चा जरूर होने लगी. दरअसल, अपनी पहली ही फिल्म में मुनमुन ने जमकर बोल्ड सीन दिए, जिसकी वजह से काफी हंगामा भी हुआ. 80 के दशक में वह अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से काफी फेमस हुईं. हिंदी के अलावा उन्होंने बंगाली, तेलुगू, मराठी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया.

राजनीति में भी आजमाई किस्मत

एक्टिंग के अलावा वह राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं. साल 2014 उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस जॉइन की और लोकसभा का चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उन्होंने नौ बार के कम्युनिस्ट सांसद को भारी मतों से हराया. हालांकि, जीत का सिलसिला वह जारी नहीं रख सकीं और 2019 के चुनाव में आसनसोल सीट पर बाबुल सुप्रियो से चुनाव हार गईं.

इंदौर में तापसी पन्नू के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spider Man BO Day 9: 'स्पाइडर-मैन' ने 9वें दिन भी दिखाया दम, अब 350 करोड़ क्लब में करेगी एंट्री, बस चाहिए इतने लाख रुपये
'स्पाइडर-मैन' ने 9वें दिन भी दिखाया दम, अब 350 करोड़ क्लब में करेगी एंट्री, बस चाहिए इतने लाख
What to watch: ओटीटी से थिएटर तक इस फ्राइडे रिलीज हुई 4 फिल्में हैं पैसा वसूल, बाकी सब बेकार, देखें लिस्ट
ओटीटी से थिएटर तक 4 फिल्में हैं पैसा वसूल बाकी सब बेकार, देखिए लिस्ट
Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने चार हफ्तों में कितना किया कलेक्शन, कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट
'धमाल 4' ने चार हफ्तों में कितना किया कलेक्शन, कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget