एक्सप्लोरर

‘पद्मावती’, वंशवाद और कास्टिंग काउच के मुद्दे पर खुलकर बोले पूर्व CBFC अध्यक्ष पहलाज निहलानी

पहलाज निहलानी ने 'पद्मावती' पर हुए विवाद को सुलझाने में विफल रहने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में एकजुटता की कमी को जिम्मेदार ठहराया है.

मुंबई: केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को राजनीति का शिकार बनने से बचाने की लड़ाई में एकजुट होना चाहिए. फिल्मकार संजय लीला भंसाली और उनकी फिल्म 'पद्मावती' के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए निहलानी ने कहा, "संजय लीला भंसाली के प्रति मैं पूरी संवेदना व्यक्त करता हूं और फिल्म इंडस्ट्री के प्रति मैं चिंतित हूं, क्योंकि यह सिर्फ 'पद्मावती' का मामला नहीं है."

निहलानी ने कहा, "कोई भी फिल्म विभिन्न पार्टियों, राजनेताओं और राजनीति के इस जाल में फंस सकती है. इसलिए मैं समझता हूं कि ये एक बुरी चीज है, और पूरे इंडस्ट्री को एकजुट होना चाहिए और फैसला करना चाहिए. आज 'पद्मावती' है, कल कोई भी फिल्म इस तरह की समस्या में पड़ सकती है. इसलिए हमें राजनीति का शिकार नहीं होना चाहिए."

निहलानी ने सोसाइटी पत्रिका के कवर का अनावरण करने के दौरान यह बातें कही. इसमें वह भी मौजूद हैं. उन्होंने 'पद्मावती' पर हुए विवाद को सुलझाने में विफल रहने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में एकजुटता की कमी को जिम्मेदार ठहराया.

निहलानी ने वंशवाद और कास्टिंग काउच जैसे मुद्दों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि वंशवाद बॉलीवुड में बहुत प्रचलित है. निहलानी ने कहा, "पिछले कुछ समय से नए लोग बॉलीवुड में नहीं आ रहे हैं, क्योंकि केवल 4-5 समूह है, जो मशहूर लोगों के बेटों और बेटियों को अपनी फिल्मों में ले रहे हैं."

कास्टिंग काउच पर निहलानी ने कहा कि यह किसी भी इंडस्ट्री में हो सकता है. अपने और सीबीएफसी के नए अध्यक्ष प्रसून जोशी के बीच होने वाली तुलना पर निहलानी ने कहा, "मैं यहां तुलना करने के लिए नहीं हूं. मैंने अच्छा काम किया, मैं ये जानता हूं. वे क्या करेंगे, ये आप सभी देखेंगे. मैंने अच्छा काम किया और मीडिया ने उसको सराहा. इसके लिए मैं उनका आभारी हूं."

उन्होंने कहा, "अब आपको पता चलेगा कि वे कैसे काम कर रहे हैं और मैंने कैसे काम किया था.. कितनी फिल्में समय पर रिलीज हुईं और कितनी फिल्मों में देरी हुई."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय के प्यार में थीं पागल!
अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget