एक्सप्लोरर

Fighter Worldwide BO Collection: सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर बनी दुनिया की नंबर 1 फिल्म! सिर्फ 4 दिनों में ही कर डाली बंपर कमाई

Fighter Worldwide BO Collection: ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर दुनियाभर में इस वीकेंड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ये जानकारी खुद फिल्म के डारेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने दी है.

Fighter Worldwide Collection: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'फाइटर' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने लगी है. गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के शानदार रिव्यूज मिले हैं. फिल्म के खूबसूरत विजुअल्स और बढ़िया एक्शन को लोग पसंद कर रहे हैं.

फाइटर के रिलीज होने से पहले इस बात की उम्मीद थी कि फिल्म को गणतंत्र दिवस के दौरान मिली छुट्टियों का फायदा मिल सकता है और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट्स की मानें तो ये सब कुछ सच होते हुए भी दिख रहा है. यहां जानते हैं कि फिल्म ने इंडिया के साथ-साथ ओवरसीज में कितनी कमाई की है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Siddharth Anand (@s1danand)

किस दिन की कितनी कमाई?
फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी. सैकनिल्क पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने इंडिया में 22.50 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी. फिल्म का वीकेंड भी शानदार रहा. फिल्म ने शुरुआती 4 दिनों में 118.50 करोड़ की कुल कमाई कर ली थी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया में पहले दिन 22.5, दूसरे दिन 39.5, तीसरे दिन 27.5 और चौथे दिन 29 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

वहीं इस फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम प्रोफाइल से फिल्म का पोस्टर शेयर कर फिल्म के इस वीकेंड में 200 करोड़ पार होने की जानकारी दी है और बताया है कि फिल्म इस वीकेंड में दुनियाभर में रिलीज हुई दूसरी फिल्मों से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने मिडिल ईस्ट को शामिल किए बिना 7 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है.

'वॉर' के कलेक्शन को भी छोड़ा पीछे
फाइटर वास्तव में ऋतिक के लिए सबसे बड़ी हिट साबित हुई है क्योंकि इसने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाजारों में वॉर के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा, यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका में ऋतिक की सबसे बड़ी ओपनर बनने के लिए तैयार है और जल्द ही वॉर के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पार कर सकती है.

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियोज की पेशकश है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं. बता दें कि फिल्म देशभर के 4200 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

और पढ़ें: महाभारत में द्रोणाचार्य बनने से खुश नहीं थे ये फेमस एक्टर, सालों बाद बयां किया दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget