एक्सप्लोरर

Fighter Box Office Collection Day 28: बॉक्स ऑफिस पर अब थम गई ‘फाइटर’ की उड़ान, मुट्टीभर कमाई करना भी हुआ मुश्किल, जानें- कलेक्शन

Fighter Box Office Collection: ऋतिक रोशन स्टारर ‘फाइटर’ का अब बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म हो चुका है. फिल्म के लिए अब लाखों में कलेक्शन करना भी बेहद मुश्किल हो रहा है.

Fighter Box Office Collection Day 28: सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्शनल फिल्म ‘फाइटर’ को रिलीज हुए एक महीना होने वाला है. गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस एरियल एक्शन फिल्म की शुरुआत अच्छी रही थी इसके बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी और अच्छा कलेक्शन कर लिया. हालांकि ये फिल्म सिद्धार्थ की पिछली निर्देशित ‘पठान’ की आधी कमाई के आंकड़े को भी छू नहीं पाई है बावजूद इसके ‘फाइटर’ साल 2024 की सुपर-डुपर हिट फिल्म बन चुकी है. हालांकि अब फिल्म की कमाई की रफ्तार बेहद धीमी हो चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘फाइटर’ ने रिलीज के 28वें दिन कितना कलेक्शन किया?

फाइटर’ ने 28वें दिन कितनी कमाई की?
‘फाइटर’ में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. इसके साथ ही फिल्म के एरियल एक्शन भी ऑडियंस को हैरान कर गए. हालांकि तमाम शानदार फैक्टर होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई और अब तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी अंतिम सांसे गिन रही है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘फाइटर’ की पहले हफ्ते की कमाई 146.5 करोड़, दूसरे वीक का कलेक्शन 41 करोड़ और तीसरे हफ्ते की कमाई 14.2 करोड रही. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में है और ये अब भी कमाई कर रही है हालांकि ‘फाइटर’ का कलेक्शन अब करोड़ों से लाखों में सिमट चुका है.

इसी के साथ बता दें कि चौथे संडे फिल्म ने 2.1 करोड़ कमाए थे इसके बाद चौथे मंडे को फिल्म ने 66.67 फीसदी की गिरावट के साथ 70 लाख का बिजनेस किया. वहीं चौथे मंगलवार को फिल्म की कमाई स्थिर रही और इसने फिर 70 लाख की कमाई की. वहीं अब ‘फाइटर’ की रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ ने रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे बुधवार को 60 लाख कमाए हैं.
  • इसके बाद ‘फाइटर’ का 28 दिनों का कुल कलेक्शन 208.30 करोड़ रुपये हो गया है.

250 करोड़ नहीं कमा पाएगी ‘फाइटर’
‘फाइटर’ की कमाई की रफ्तार देखते हुए अब ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उड़ान भरते-भरते थक चुकी है और अब इसका फ्यूल खत्म होता नजर आ रहा है. इसी के साथ फाइटर’ का बॉक्स ऑफिस पर से भी सफर खत्म हो जाएगा. फिल्म के लिए 250 करोड़ कमाना अब मुमकिन नहीं है. क्योंकि फिल्म 28 दिन में 210 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है.

फाइटर’ स्टार कास्ट और कहानी
‘फाइटर’ की कहानी पुलवामा अटैक घटना पर बेस्ड है. फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं. अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख और अक्षय ओबेरॉय ने फिल्म में सपोर्टिंग रोल प्ले किये हैं.  

यह भी पढ़ें: Drashti Dhami की शादी को पूरे हुए 9 साल, पति संग फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखी मजेदार बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget