एक्सप्लोरर

Fighter Box Office Collection Day 16: शाहिद कपूर की फिल्म के आते ही ‘फाइटर’ का खेल हुआ खत्म, 16वें दिन किया बस इतना कलेक्शन

Fighter Box Office Collection: ‘फाइटर’ को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं और अब इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म होता नजर आ रहा है. फिल्म की कमाई में 16वें दिन भी भारी गिरावट दर्ज की गई है.

Fighter Box Office Collection Day 16: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यू मिले. हालांकि फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. वहीं अब सिनेमाघरों में शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया भी रिलीज हो चुकी है. ऐसे में ‘फाइटर’ का कलेक्शन पर भी असर पड़ा है. चलिए यहां जानते हैं ऋतिक रोशन की फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘फाइटर’ ने रिलीज के 16वें दिन कितनी की कमाई?
‘फाइटर’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. फिल्म के एरियल एक्शन से लेकर ऋतिक और दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. ब्लॉकबस्चर होने के सभी फैक्टर होने के बावजूद फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस खास नहीं रही. शुरुआती चार दिनों के बाद ‘फाइटर’ का क्रेज जैसे दर्शकों के सिर से पूरी तरह उतर गया और इसी के साथ इसका कारोबार भी घटना शुरू हो गया.

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘फाइटर’ ने 22.5 करोड़ से ओपनिंग की थी. इसके बाद पहले हफ्ते में फिल्म ने 146.5 करोड़ की कमाई कर ली. दूसरे हफ्ते में ‘फाइटर’ का कारोबार 41 करोड़ रुपये रहा. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और इसी के साथ ‘फाइटर’ के तीसरे फ्राइडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ ने  रिलीज के तीसरे शुक्रवार को 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘फाइटर’ का 16 दिनों का कुल कलेक्शन अब 189.25 करोड़ रुपये हो गया है.

‘फाइटर’ ने वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
‘फाइटर’ वर्ल्डवाइड लगातार आगे बढ़ रही है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 36.04 करोड़ से खाता खोला था. वहीं ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई के शुरुआती आंकडे शेयर किए हैं. इसके मुताबिक ‘फाइटर’ ने रिलीज के 15वें दिन 4.70 करोड़ के कलेक्शन के साथ 325 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ ‘फाइटर’ का वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन अब 328.43 करोड़ रुपये हो गया है. 16वें दिन फिल्म के 330 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है.

 

शाहिद की फिल्म के आते ही ‘फाइटर’ की हुई क्रैश लैंडिंग
‘फाइटर’ अब रिलीज के तीसरे हफ्ते में हैं. और इस फिल्म को टक्कर देने के लिए सिनेमाघरों में शाहिद कपूर और कृति सेनन की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया भी पहुंच चुकी है. इस फिल्म ने आते ही ‘फाइटर’ की बॉक्स ऑफिस पर क्रैश लैंडिंग करा दी है. शाहिद की फिल्म के आगे ‘फाइटर’ 2 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. अब देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर ‘फाइटर’ कितना कलेक्शन कर पाती है.

ये भी पढ़ें: 'ऐसा कोई शख्स IAF में है ही नहीं...', 'फाइटर' के किसिंग सीन पर आए लीगल नोटिस को लेकर डायरेक्टर ने किया खुलासए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget