एक्सप्लोरर

Fighter Box Office Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही ‘फाइटर’, 200 करोड़ से रह गई है इतनी सी दूर, जानें-13वें दिन का कलेक्शन

Fighter Box Office Collection:‘फाइटर’ की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर काफी कम हो चुकी है. हालांकि ये फिल्म कछुए की चाल से आगे बढ़ते हुए अब 200 करोड़ के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है.

Fighter Box Office Collection Day 13: ऋतिक रोशन स्टारर ‘फाइटर’ सिनेमाघरों में धीमी स्पीड से आगे बढ़ रही है. फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में शानदार कलेक्शन किया और 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि इसके बाद ‘फाइटर’ की कमाई का ग्राफ गिरता चला गया. दूसरे वीकेंड पर एक बार फिर ‘फाइटर’ ने ऊंची उड़ान भरी और दमदार  कमाई कर ली. चलिए यहां जानते हैं ऋतिक रोशन की फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

फाइटर’ ने 13वें दिन कितनी कमाई की?
‘फाइटर’ एक देशभक्ति से भरी फिल्म है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने पहली बार स्क्रीन शेयर की है. दोनों स्टार्स की शानदार केमिस्ट्री और फिल्म की दमदार कहानी ने दर्शकों को दिल भी जीता है. हालांकि ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस नहीं दे पा रही है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘फाइटर’ ने 22.5 करोड़ से ओपनिंग की थी. इसके बाद फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 146.5 करोड़ रुपये रहा. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में है.

 फिल्म ने 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे जहां 5.75 करोड़ की कमाई की तो वहीं दूसरे शनिवार यानी 10वें दिन 10.5 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे रविवार यानी 11वें दिन ‘फाइटर’ ने 12.5 करोड़ कमाए और 12वें दिन फिल्म का कारोबार 3.25 करोड़ रुपये रहा. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को भी 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘फाइटर’ का 13 दिनों का कुल कलेक्शन अब 181.75 करोड़ रुपये हो गया है.

फाइटर’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली है कमाई?
‘फाइटर’ का घरेलू बाजार में कलेक्शन बेशक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है. ये फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली साल 2024 की पहली फिल्म बन चुकी है. वहीं ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने ‘फाइटर’ के वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं.

इसके मुताबिक ‘फाइटर’ ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 36.04 करोड़, दूसरे दिन 64.57 करोड़, तीसरे दिन 56.19 करोड़, चौथे दिन 52.74 करोड़, पांचवें दिन 16.33 करोड़, छठे दिन 14.95 करोड़, सातवें दिन 11.70 करोड़, आठवें दिन 10.24 करोड़, नौवें दिन 9.75 करोड़, 10वें दिन 15.19 करोड़, 11वें दिन 18.46 करोड़ और 12वें दिन 6.69 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘फाइटर’ का 12 दिनों का कुल कलेक्शन 312.85 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं 13वें दिन इस फिल्म के 315 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है.

 

फाइटर’ स्टार कास्ट
‘फाइटर’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख और अक्षय ओबेरॉय समेत कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ट

ये भी पढ़ें: Esha Deol Divorce: पति से तलाक के बाद कहां रहेंगी ईशा देओल? कुछ दिन पहले ही आ गई थी अलग शिफ्ट होने की खबर     

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget