एक्सप्लोरर

Farooq Sheikh Birth Anniversary: जब बेटे के फैसले से खफा हो गए थे पिता, फारुक शेख ने अब्बा को ऐसे मनाया था

Farooq Sheikh Birth Anniversary: फारुक शेख ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को खूब इंप्रेस किया है. वो इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं मगर अपने फैंस के दिलों में बसे हुए हैं.

Farooq Sheikh Birth Anniversary: 'तुमको देखा तो ये ख्याल आया'... दिल को छू लेने वाला ये गाना हो या इस गाने के अभिनेता, प्रशंसक कभी भी इस मंझे कलाकार को भूल नहीं सकते. खूबसूरत अदायगी, सादी सी मुस्कान, चेहरे पर शीतलता और दर्शकों की पसंद का ख्याल, इन गुणों से भरे थे दिवंगत अभिनेता फारुक शेख. अभिनय जगत के सफल कलाकार से उनके पिता तब खफा हो गए थे, जब उन्हें उनके करियर के बारे में पता चला था. 25 मार्च को अभिनेता की जयंती है. आइए उनकी जिंदगी के पन्नों को पलटते हैं...

फारुक शेख की गिनती हिंदी सिनेमा के उन सितारों में की जाती है, जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. उनके अभिनय का अंदाज एकदम अलग हटकर था. उन्होंने न ज्यादा एक्शन किया, न ज्यादा भारी या बड़े डायलॉग बोले, मगर प्रशंसक उनकी सादगी के कायल थे. वह सहजता के साथ अपने किरदार को बहा ले जाते थे. हालांकि, फारुख शेख के पिता को जब पता चला कि उनकी अभिनेता बनने की चाहत है तब वह नाराज हो गए और उनसे बात करना बंद कर दिया था.

जानकारी के अनुसार, फारुख ने सेंट जेवियर्स के बाद सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ लॉ से अपनी वकालत पूरी की तो उनके पिता को उम्मीद थी कि वह भी उनकी ही राह पर चलेंगे और वकालत को अपना पेशा बनाएंगे, लेकिन कॉलेज के दिनों से ही शेख अभिनय की ओर आकर्षित हो गए और उसी में अपना करियर बनाने के बारे में सोचने लगे. उन्हें जब मशहूर निर्देशक एमएस सथ्यू ने पहली फिल्म में काम का ऑफर दिया, तो शेख तैयार हो गए और बिना पैसे के काम करने को राजी हो गए.

पिता को ऐसे था मनाया

फिल्म 'गरम हवा' में काम करने का ऑफर पाकर वह काफी खुश थे और जब उन्होंने अपनी खुशी और फिल्म की कहानी पिता के साथ शेयर की तो उनके पिता का गुस्सा गायब हो गया. पिता को मनाने के लिए फिल्म की कहानी को शेख ने सहजता के साथ समझाया था, जिसे सुनकर उनके पिता ने सहमति दे दी थी.

ये वो वक्त था जब एमएस सथ्यू के पास फिल्म बनाने के पैसे भी नहीं थे और वह ऐसे कलाकारों को कास्ट करना चाहते थे, जो मुफ्त में काम कर सकें. फिल्म रिलीज हुई तो फारुक के काम को हर किसी ने पसंद किया. शेख अपने किरदार में जान डाल देते थे और उसी में रम जाते थे.

70 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा को बेहतरीन फिल्में देने के बाद अभिनेता लगभग 15 साल अभिनय की दुनिया से दूर थे. साल 2009 में उन्होंने फिल्म 'लाहौर' के साथ वापसी की और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया.

अभिनेत्री शबाना आजमी कॉलेज के दिनों से शेख की दोस्त थीं. हालांकि, वह उनकी जूनियर थीं. दोनों ने साथ में कई ड्रामा में काम किया.

शेख का जन्म 25 मार्च को गुजरात के अमरोली में वकील पिता मुस्तफा शेख और फरिदा शेख के घर में हुआ था.

ये भी पढ़ें: 'अगर स्क्रिप्ट में जान है तो....' तारक मेहता का उल्टा चश्मा की लिस्ट पर जेठालाल ने तोड़ी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
Thursday Box Office Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
'डोनाल्ड ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं, लेकिन...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत दोसांझ की दो टूक
'ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत की दो टूक
'इसमें हिंदू-मुस्लिम वाली क्या बात है'? 'देऊळ बंद 2' के लिए मदद करने पर ट्रोल हुए थे शाहरुख खान, अब डायरेक्टर ने किया रिएक्ट
'इसमें हिंदू-मुस्लिम वाली क्या बात है'? 'देऊळ बंद 2' के लिए मदद करने पर ट्रोल हुए थे शाहरुख खान, अब डायरेक्टर ने किया रिएक्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget