एक्सप्लोरर

Pathan Fans in Germany: जर्मनी में 'झूमे जो पठान' पर जमकर नाचे फैंस, वीडियो देख शाहरुख बोले- 'दिल जीत लिया'

Pathaan: सिनेमा जगत में आजकल दो ही चीजों की चर्चा ज्यादा है. पहले शाहरुख खान और दूसरी उनकी फिल्म पठान. भारत ही नहीं, दुनिया के दूसरे देशों में भी इस फिल्म का जादू हर किसी के सिर पर चढ़कर बोल रहा है.

Germany Fans Dance: सिनेमा जगत में आजकल दो ही चीजों की चर्चा सबसे ज्यादा है. पहले शाहरुख खान और दूसरी उनकी फिल्म पठान. भारत ही नहीं, दुनिया के दूसरे देशों में भी इस फिल्म का जादू हर किसी के सिर पर चढ़कर बोल रहा है. ताजा नजारा जर्मनी का है. यहां बादशाह खान के फैंस 'झूमे जो पठान' गाने पर जमकर नाचते नजर आए, जिसे देख एसआरके भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके. बता दें कि यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शानदार रही शाहरुख की वापसी

जीरो फिल्म की असफलता के बाद शाहरुख ने पठान फिल्म से बड़े पर्दे पर चार साल बाद वापसी की और पठान से पूरी दुनिया को अपनी काबिलियत का जादू दिखा दिया. वहीं, फिल्म को मिली कामयाबी ने इस बात को साबित भी कर दिया. आलम यह है कि भारत ही नहीं, दुनिया के कोने-कोने में इस फिल्म को बेइंतहा प्यार मिल रहा है.

जर्मनी के फैंस का वीडियो देख भावुक हुए शाहरुख

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में फैंस जर्मनी के बेहद ठंडे मौसम के बावजूद सड़कों पर डांस करते दिखे. वे झूमे जो पठान गाने पर बेहतरीन स्टेप्स दिखाते नजर आए. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'आपके साथ जर्मनी भी झूम रहा है. बेहद ठंडा मौसम होने के बाद भी. हमें उम्मीद है कि आप यहां दोबारा आएंगे.' सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख शाहरुख खान भी भावुक हो गए. उन्होंने जवाब दिया, 'जरूर आऊंगा जर्मनी... भीषण सर्दी में इतने बेहतरीन डांस के लिए शुक्रिया...'

ऐसी है पठान की स्टार कास्ट

बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं. दीपिका फिल्म में जमकर एक्शन करती दिखाई दीं तो जॉन अब्राहम ने विलेन का किरदार निभाया. पठान फिल्म में सलमान खान का स्पेशल कैमियो भी है. वहीं, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बिजनेस कर रही है.

दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर पठान का जादू इस कदर कायम है कि फिल्म पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है. शुरुआती 12 दिन में ही पठान ने दुनियाभर में 811 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसने कमाई के मामले में बाहुबली: द कनक्लूजन और दंगल जैसी सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

Sidharth Kiara Haldi Ceremony: सिद्धार्थ-कियारा की हल्दी सेरेमनी का पहला वीडियो आया सामने, शाही अंदाज में सजा सूर्यगढ़ पैलेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
Box office Collection: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
Box Office Day 1 Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में ऐतिहासिक शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget