एक्सप्लोरर

‘राम की हुई लीला’: इटली में कोंकणी रीति रिवाज़ से हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी

एबीपी न्यूज़ लेक कोमो के पास ही मौजूद है. विला में मेहमान दूर से ही देखे जा सकते हैं. जो वीडियो वहां से सामने आया है उसमें विला देल बलबियानेलो में लोगों की मौजूदगी देखी जा सकती है.

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इटली में कोंकणी रीति रिवाज से शादी हो गई है. दोपहर 2 बजे से ही शादी की रस्में इटली के लेक कोमो के किनारे बने खूबसूरत विला देल बलबियानेलो (villa del balbianello) में शुरू हो गई थीं. एबीपी न्यूज़ लेक कोमो के पास ही मौजूद है. विला में मेहमान दूर से ही देखे जा सकते हैं. जो वीडियो वहां से सामने आया है, उसमें विला देल बलबियानेलो में लोगों की मौजूदगी देखी जा सकती है. इसके अलावा वहां मौजूद एबीपी न्यूज़ संवाददाता पूनम जोशी के मुताबिक विला में शादी के दौरान मंत्र उच्चारण की आवाज़ें भी दूर तक सुनाई दे रहीं थीं. यही नहीं इस दौरान वहां शहनाई की आवाज़ें भी सुनने को मिली हैं.

‘राम की हुई लीला’: इटली में कोंकणी रीति रिवाज़ से हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी

गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर दो बार शादी करेंगे. दरअसल आज यानि 14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाज़ के साथ शादी हुई है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन परिवार से आती हैं. उनके यहां शादियां कोंकणी रीति रिवाज़ से होती है. इसके बाद अब कल 15 नवंबर को दोनों एक बार फिर शादी करेंगे. इस बार सिंधी रीति रिवाज़ों से दोनों सितारे एक दूसरे से शादी करेंगे. सिंधी रीति रिवाज़ से शादी इसलिए होगी क्योंकि रणवीर सिंह सिंधी हैं. उनके परिवार में सिंधी रीति रिवाज़ से शादी होती है.

मंडप को दीपिका के पसंदीदा फूलों से सजाया गया है दीपिका-रणवीर की शादी के लिए विला की सजावट भी बेहद खूबसूरत तरीके से की गई है. बताया जा रहा है कि जिस मंडप में दीपिका रणवीर ने शादी की उसे दीपिका के पसंदीदा फूलों से सजाया गया है. खबरों के मुताबिक दीपिका पादुकोण को वाटर लीली बेहद पसंद है.

फराह खान और संजय लीला भंसाली के पहुंचने की है खबर इटली में हो रही इस शादी में करीब 30 से 40 मेहमानों के शामिल होने की बात कही जा रही है. इन मेहमानों में कुछ करीबी दोस्त हैं बाकि सभी दीपिका और रणवीर के परिवार के लोग हैं. इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि शादी में फराह खान और संजय लीला भंसाली शामिल हुए हैं.

‘राम की हुई लीला’: इटली में कोंकणी रीति रिवाज़ से हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी

13 नवंबर को हुई सगाई गौरतलब है कि बीते रोज़ 13 नवंबर को दीपिका और रणवीर की इंगेजमेंट सेरेमनी हुई. साथ ही मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम भी 13 तारीख को ही निभाया गया. इंगेजमेंट सेरेमनी के दौरान रणवीर सिंह ने बेहद फिल्मी अंदाज़ में घुटनों पर बैठकर दीपिका से उनका हाथ मांगा. यही नहीं रणवीर ने वहां मौजूद सभी लोगों के सामने खास दीपिका के लिए एक मोहब्बत से लबरेज़ स्पीच भी दी. इस दौरान रणवीर की मुहब्बत देख दीपिका की आंखों में आंसू भी आ गए.

भारत में हुई थी हल्दी सेरेमनी आपको याद दिला दें की सगाई और शादी से पहले दीपिका और रणवीर ने भारत में ही हल्दी सेरेमनी में भी हिस्सा लिया था. दोनों की हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं. हल्दी सेरेमनी के दौरान दीपिका पीले रंग की  ड्रेस में बेहद खुश नज़र आई थीं. वहीं रणवीर सिंह भी अपने परिवार के साथ हल्दी सेरेमनी के दौरान खूब एंजॉय करते दिखाई दिए थे.

‘राम की हुई लीला’: इटली में कोंकणी रीति रिवाज़ से हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget