एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: मिमोह-मदालसा की शादी पर मदालसा की मां का पहला इंटरव्यू

एबीपी न्यूज़ ने मदालसा की मां शीला शर्मा से जब संपर्क किया तो शादी को लेकर उनकी पहली प्रतिक्रिया थी, "हमारी खुशी का तो कोई ठिकाना नहीं है. मैं बहुत खुश हूं."

मुंबई: एक भोजपुरी अभिनेत्री द्वारा लगाये गए रेप के इल्जामों और इस संबंध में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय (मिमोह) और उनकी मां योगिता बाली के खिलाफ कोर्ट में चल रहे मामले के बीच मिमोह की आज साउथ एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से शादी हो गई. मिथुन चक्रवर्ती-योगिता बाली के बेटे मिमोह और शीला शर्मा-सुभाष शर्मा की बेटी मदालसा की शादी मिथुन के ऊटी के करीब स्थित होटल मोनार्क सफारी पार्क में हुई. शादी का मुहूर्त आज दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच था. सोमवार को मेहंदी और शादी से पहले की तमाम रस्में निभाईं गईं.

एबीपी न्यूज़ ने मदालसा की मां शीला शर्मा से जब संपर्क किया तो शादी को लेकर उनकी पहली प्रतिक्रिया थी, "हमारी खुशी का तो कोई ठिकाना नहीं है. मैं बहुत खुश हूं."

EXCLUSIVE: मिमोह-मदालसा की शादी पर मदालसा की मां का पहला इंटरव्यू

मिमोह और उनकी मां योगिता बाली पर लगे तमाम आरोपों के बीच शादी के फैसले पर शीला शर्मा ने कहा कि मिथुन और उनका पूरा परिवार बहुत ही सुसंस्कृत, सभ्य, विनम्र और अनुशासनप्रिय हैं कि हमारे मन में बेटी की शादी को लेकर किसी भी तरह की कोई शंका नहीं थी." शीला ने कहा कि इल्जामों लगाने वालों के पास किसी तरह का कोई सुबूत भी नहीं है और हमने ये शादी करवाकर किसी तरह का कोई कानून नहीं तोड़ा है.

विवादों के बीच महाक्षय चक्रवर्ती ने साउथ एक्ट्रेस मदालसा से की शादी, सामने आईं सबसे पहली तस्वीरें

मिमोह की सास शीला ने कहा, "मुझे ही नहीं किसी को भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि इस शादी को पोस्टपोन‌ किया जाए. हम मिमोह को अच्छी तरह से जानते हैं. दोनों परिवार खुश हैं, इससे बढ़कर हमें और क्या चाहिए?" मदालसा की मां शीला ने बताया कि आज हुई शादी में किसी तरह का विघ्न नहीं आया और शादी पूरी रीति-रिवाजों के साथ अच्छी तरह से हो गई. दोनों परिवार के करीबी लोग इस शादी में मौजूद थे.

EXCLUSIVE: मिमोह-मदालसा की शादी पर मदालसा की मां का पहला इंटरव्यू

शीला शर्मा ने मिमिह के खिलाफ लगे रेप के आरोपों के बारे में कहा, "मुझे पहले से पता था कि इस मामले‌ में कोई दम नहीं है. ये सारा पब्लिसिटी का चक्कर है. मैं तो चाहती हूं कि भगवान उसे (रेप का इल्जाम लगाने वाली लड़की को) भी खुश रखे और साथ ही उसे सद्बबुद्धी भी दे."

हेयर कट कराते समय रो पड़ीं कैंसर से लड़ रही सोनाली बेंद्रे, न्यूयॉर्क से आई पहली तस्वीर

शीला ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान बताया कि मिथुन दा के परिवार से हमारे काफी पुराने ताल्लुकात हैं. पुणे के फिल्म ऐंड टेलीविजन इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) में भी दोनों ने साथ में अध्ययन किया था. हालांकि मिथुन दा मेरे पति से एक साल सीनियर थे. खैर, बाद में मेरे पति सुभाष शर्मा ने 70 के दशक में एक फिल्म ' तेरे प्यार में' का निर्माण किया था, जिसमें मिथुन को बतौर हीरो लिया था और फिल्म में सारिका भी थीं."

EXCLUSIVE: मिमोह-मदालसा की शादी पर मदालसा की मां का पहला इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live: 9 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 9 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Ramayana Trailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

वीडियोज

Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget