एक्सप्लोरर

दिल्ली हिंसा पर जावेद अख्तर ने जताई नाराज़गी, ईशा गुप्ता ने कहा- सीरिया है या दिल्ली ?

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुए हिंसक टकराव ने दिल्ली के उत्तर-पूर्व के कई इलाकों को सुलगाया है.इस घटना से सिनेमा की दुनिया के भी लोग सकते में हैं. ईशा गुप्ता और जावेद अख्तर ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में तीन दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई. सोमवार को हुई हिंसा के बाद आज एक बार फिर कई इलाकों से हिंसा और पत्थरबाज़ी की खबरें आईं. देश की राजधानी दिल्ली में बने इस हालात पर कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं. अब इस घटना पर अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने भी एक ट्वीट किया है.

ईशा गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा, "सीरिया? दिल्ली? हिंसक लोग हिंसक व्यवहार कर रहे हैं. वो ये सब जिसके लिए कर रहे हैं उन्हें उस बारे में आधी जानकारी भी नहीं है. मेरे शहर और मेरे घर को असुरक्षित बना रहे हैं."

जावेद अख्तर ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "दिल्ली में हिंसा का स्तर बढ़ता ही जा रहा है. सभी कपिल मिश्रा बेपर्दा हो रहे हैं. एक आम दिल्लीवासी के लिए ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, कि जो कुछ भी हो रहा है वो सीएए के विरोध प्रदर्शन के चलते हो रहा है और कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस इसका आखिरी समाधान निकाल लेगी."

आपको बता दें कि सोमवार को हिंसक झड़प की वजह से एक हेड कॉन्स्टेबल समेत सात लोगों की मौत हुई थी. कॉन्स्टेबल को गोकुलपुरी में चोट लगी थी और यहां आज भी आगजनी हुई है. चांदबाग में प्रदर्शनकारी सड़क पर आगजनी करते दिखे. पूरे इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है, धारा 144 लागू है.

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुए हिंसक टकराव ने दिल्ली के उत्तर-पूर्व के कई इलाकों को सुलगाया है. सबसे ज्यादा जाफराबाद, मौजपुर, करावल नगर और भजनपुरा प्रभावित हैं. सीलमपुर से लेकर जाफराबाद तक दुकानें बंद नजर आ रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिफॉन साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं सेलिना जेटली, शेयर की दिलकश फोटोज, फैंस बोलें- मेरी क्रश
शिफॉन साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं सेलिना जेटली, शेयर की दिलकश फोटोज, फैंस बोलें- मेरी क्रश
'अल्फा' का इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होने वाला है आलिया भट्ट की फिल्म का टीजर?
'अल्फा' का इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होने वाला है आलिया भट्ट की फिल्म का टीजर?
Box Office Collection Highlights: 'पेद्दी' ने बिगाड़ा 'बंदर' का खेल, 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें सेटरडे का कलेक्शन
Box Office Highlights: 'पेद्दी' ने बिगाड़ा 'बंदर' का खेल, 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें सेटरडे का कलेक्शन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर बीजेपी पहला रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर BJP रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Airport Storm Viral Video: तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
Embed widget