एक्सप्लोरर

Nora Fatehi quizzed: सुकेश चंद्रशेखर ठगी केस में नोरा फतेही से हुए 50 सवाल, EOW ने कहा- दोबारा कर सकते हैं पूछताछ

Sukesh Chandrashekhar Case: 200 करोड़ी की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से पूछताछ हुई. आर्थिक अपराध शाखा की 6 घंटे की इस पूछताछ में नोरा से करीब 50 सवाल पूछे गए.

EOW Questioned Nora Fatehi: सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) मनी लॉन्ड्रिंग केस के मद्देनजर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. शुक्रवार को नोरा फतेही से 200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर के ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने करीब 6 घंटे पूछताछ की.

इस पूछताछ के दौरान नोरा से करीब 50 सवाल पूछे गए. इसके तहत- क्या गिफ्ट मिले, किससे बात हुई जैसे कई सवाल नोरा पर दागे गए. साथ ही इस केस से ताल्लुक रखने वाली एक अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jaqueline Fernandez) को लेकर भी नोरा फतेही से सवाल पूछा गया. 

EOW ने नोरा से की घंटों पूछताछ

न्यूज एजेंसी एएनआई ने हाल में सुकेश चंद्रशेखर केस को लेकर कई ट्वीट किए हैं. इसमें EOW की ओर से नोरा फतेही से 50 सवाल पूछे जाने की बात कही गई है. शुक्रवार को इस मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर नोरा फतेही से काफी लंबी पूछताछ की गई. इस पूछताछ के दौरान नोरा से आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने पूछा कि क्या आपको कोई गिफ्ट मिला. अगर मिला तो उसमें क्या चीजें शामिल थीं और कितने गिफ्ट थे. इस दौरान आपकी किससे बातचीत हुई. इस केस के आरोपी से आप कहां मिलीं.

इस दौरान नोरा के सामने ये सवाल भी रखा गया कि जैकलीन फर्नांडिस से आपके क्या संबंध हैं. जिस पर पर नोरा ने बताया है कि जैकलीन फर्नांडिस के साथ उनका कोई संबंध नहीं है. वे दोनों उससे (सुकेश) अलग-अलग बात कर रहे थे.

सुकेश की वाइफ को लेकर बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग EOW की पूछताछ के दौरान नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) की पत्नि को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

नोरा ने बताया है कि सुकेश की वाइफ ने उनसे एक नेल आर्ट फंक्शन के लिए बात की थी और फिर अक्सर उन्हें फोन किया. उन्होंने उसे एक बीएमडब्लू और अन्य गिफ्ट दिए. हालांकि इस दौरान उन्हें (नोरा फतेही) उसकी आपराधिक पृष्टभूमि के बारे में कुछ भी नहीं पता था. इसके अलावा नोरा ने ये भी बताया है कि उनकी बातचीत सुकेश के मैनेजर और चचेरे भाई के साथ भी हुई थी लेकिन वह बातचीत बहुत कम थी. 

ये भी पढ़ें-

Throwback: आलिया भट्ट ने कभी नहीं देखा अपनी शादी का सपना, जानें क्या है एक्ट्रेस की ख्वाहिश?

Anushka Sharma और Virat Kohli ने अलीबाग में खरीदा 8 एकड़ का फार्महाउस, कीमत उड़ा देगी आपके होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget