एक्सप्लोरर

Emraan Hashmi: कश्मीर में शूटिंग के बाद इमरान हाशमी के साथ क्या हुआ, एक्टर ने ट्वीट कर बताई हकीकत

Emraan Hashmi Tweet: इमरान हाशमी पर पहलगम में पत्थरबाजी हुई जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए, सोमवार आई इस खबर से एक्टर के फैंस घबरा गए. अब इमरान का इस पर एक ट्वीट सामने आया है.

Emraan Hashmi On Kashmir Stone Pelting: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को लेकर सोमवार को खबर आई कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में शूटिंग के बाद घूमने गए एक्टर पर पत्थरबाजी हुई है. इस घटना में इमरान हाशमी के घायल होने की खबर सामने आई थी जिसके बाद उनके फैंस काफी घबरा गए थे. एक्टर के साथ वहां उस समय क्या हुआ इसे लेकर उन्होंने ट्वीट कर सारी हकीकत बताई है. 

पहलगाम में इमरान हाशमी के साथ क्या हुआ:

इमरान हाशमी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कश्मीर के लोग बहुत गर्मजोशी से स्वागत करते हैं. वो लोग बहुत वेलकमिंग हैं. श्रीनगर और पहलगाम में शूटिंग करना शानदार रहा. पत्थरबाजी की घटना में मेरे घायल होने की खबर बिल्कुल गलत है.' इमरान हाशमी के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस अब राहत की सांस ले रहे हैं. एक्टर पूरी तरह से ठीक हैं. पत्थरबाजी के दौरान वो घायल नहीं हुए हैं. 

 

पहलगाम में च रही थी ग्राउंड जीरो की शूटिंग: 

रिपोर्ट की माने तो इमरान हाशमी पहलगाम में फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की शूटिंग कर रहे थे. ये फिल्म बीएसएफ के जवान पर आधारित है. फिल्म की शूटिंग बिना किसी परेशानी के खत्म हुई. वहीं शूट खत्म करने के बाद एक्टर मेकर्स के साथ पहलगाम के मेन मार्केट पहुंचे जहां पर कुछ अनजान लोगों ने इमरान हाशमी और फिल्म के बाकी सदस्यों पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया. मामले में पहलगाम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया. 

आजतक वेबसाइट की खबर के मुताबिक, इमरान हाशमी ने पहले श्रीनगर में 14 दिनों तक फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की शूटिंग की थी. रिपोर्ट के हवाले से जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक श्रीनगर में इमरान ने उनसे मिलने आए फैंस को एंटरटेन नहीं किया था जिस पर फैंस ने नाराजगी जताई. उनका कहना था कि वो काफी देर से एक्टर का इंतजार कर रहे थे लेकिन वो उनसे मिलने ही नहीं आए जिसके चलते लोग एक्टर से नाराज थे. 

फिल्म की बात करें तो 'ग्राउंड जीरो' में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के अलावा सई तमहांकर और जोया हुसैन नजर आएगे. इस फिल्म के अलावा इमरान फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान संग नजर आएंगे. वहीं अक्षय कुमार के साथ फिल्म सेल्फी में भी उनका अहम रोल देखने को मिलेगा. 

ये भी पढ़ें: 

Entertainment News Live : फ्लैट में पंखे से लटका मिला एक्ट्रेस का शव और ब्रह्मास्त्र की कमाई में आई गिरावट, बड़ी खबरें

अगले जन्म में पत्रकार बनना चाहते हैं अमिताभ बच्चन, केबीसी 14 में बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: 'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
Friendship Day 2026: दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget