एक्सप्लोरर

इमरान हाशमी ने नेपोटिज्म पर किया खुलासा, बोले- 'बाहरवालों को फिल्म ऑफिस में एंट्री भी नहीं मिलती...'

Emraan Hashmi On Nepostism: इमरान हाशमी ने भी नेपोटिज्म को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने माना है कि वाकई में बाहरी लोगों के लिए फिल्म ऑफिस में एंट्री कर पाना भी काफी मुश्किल होता है.

Emraan Hashmi On Nepostism: बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर समय-समय पर कॉन्ट्रोवर्सी होती रहती है. अक्सर स्टार्स भी इसपर अपनी राय देते नजर आते हैं. इसी कड़ी में एक्टर इमरान हाशमी ने भी नेपोटिज्म को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने नेपोटिज्म के विरोध में बोलने वालों की क्लास लगाई है और कहा है कि लोग एक ट्रेंड समझकर इस बहस में पड़ जाते हैं.

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए इमरान हाशमी ने कहा कि लोगों ने नेपोटिज्म शब्द की बारीकियों को पूरी तरह समझे बिना ही इसे पकड़ लिया. उन्होंने कहा, 'लोगों ने इसे देखा और जल्द ही यह एक ऐसी चीज बन गई जो ट्रेंड में आ गई. लोग इसमें कूद पड़े, उन्होंने अपनी राय दी जबकि शायद यह उनकी अपनी राय भी नहीं थी. उन्होंने देखा कि वहां माहौल में क्या था और उसमें कूदना शुरू कर दिया.'

बाहरी लोगों के लिए फिल्म ऑफिस में एंट्री करना मुश्किल
इमरान हाशमी, जो खुद एक फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं, उन्होंने कहा कि ये उनकी खुशकिस्मती है कि वे फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं. लेकिन इसके वे माफी नहीं मांग सकते क्योंकि उन्हें ये विरासत में मिल गई है. उन्होंने आगे माना कि वाकई में बाहरी लोगों के लिए फिल्म ऑफिस में एंट्री कर पाना भी काफी मुश्किल होता है.

'एक हद के बाद विरोध बहाना बन जाता है...'
इमरान ने कहा, ऑडिशन के बारे में भूल जाइए, 'उन्हें असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ मीटिंग तक नहीं मिलती है. यह मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं. ये ध्यान देना चाहिए कि इसका विरोध करना अच्छी बात है, लेकिन एक हद के बाद विरोध एक बैसाखी, एक बहाना बन जाता है.'

'नेपोटिज्म कभी नहीं जाने वाला है'
'टाइगर 3' स्टार आगे कहते हैं, 'आपको लगता है कि आपको कुछ नहीं मिला क्योंकि दूसरे शख्स को यह उनके फिल्म कनेक्शन की वजह से मिल रहा है. यह सच से बहुत दूर है. ऐसे लोग हैं जिन्होंने आगे बढ़कर इसमें एंट्री ली है. नेपोटिज्म कभी नहीं जाने वाला है. आपके पास ऐसे लोग होंगे जो अपने ही गोत्र के लोगों को आगे बढ़ाना चाहेंगे. वे एक-दूसरे का ख्याल रखेंगे, यह हमारे डीएनए में बसा हुआ है. लेकिन यह एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां हम एक साथ रह सकते हैं.'

ये भी पढ़ें: फिल्म 'द यूपी फाइल्स' की रिलीज से पहले मनोज जोशी का बयान, उत्तर प्रदेश को लेकर बोले-'विकास की कमी है...'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget