एक्सप्लोरर

MeToo:इमरान हाशमी ने लिया राजकुमार हिरानी का पक्ष, कहा- अभी दोषी साबित नहीं हुए

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बीच अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा है कि 'मीटू' अभियान बढ़िया है, लेकिन जांच की एक उचित प्रक्रिया की आवश्यकता है.

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बीच अभिनेता इमरान हाशमी ने कहा है कि 'मीटू' अभियान बढ़िया है, लेकिन जांच की एक उचित प्रक्रिया की आवश्यकता है. इमरान यहां बुधवार को एक मल्टीप्लेक्स में सह-कलाकार श्रेया धनवंतरी के साथ अपनी आनेवाली फिल्म 'व्हाई चीट इंडिया' का प्रचार करने आए थे. उन्होंने इस मौके पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही. Me Too: राजकुमार हीरानी पर लगे आरोप पर अरशद ने कहा- बिना सबूत निंदा करना गलत हिरानी पर एक महिला ने 'संजू' फिल्म के निर्माण के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, जो उस फिल्म में उनकी 'सहयोगी' के रूप में काम कर रही थी. इस बारे में पूछे जाने पर इमरान ने कहा, "फिलहाल, वह दोषी साबित नहीं हुए हैं. मैं इस मुद्दे पर नहीं बोल सकता, क्योंकि मुझे इसकी विस्तृत जानकारी नहीं है. अगर आरोप सही है, तो जरूर कार्रवाई होनी चाहिए. इस आन्दोलन के साथ यही एक चीज है." #MeToo कैम्पेन पर स्वरा भास्कर ने कहा, आपबीती बताने वाली महिलाएं काबिल-ए-तारीफ हैं उन्होंने कहा, "यह एक महान आन्दोलन है, लेकिन इसके साथ जांच की भी एक उचित प्रक्रिया होनी चाहिए. हम बिना सोचे-समझे आरोप लगाने लगते हैं. लेकिन जांच की प्रक्रिया भी होनी चाहिए. मुझे उम्मीद है कि इस लड़की के आरोपों की भी जांच होगी." 'व्हाई चीट इंडिया' के बारे में इमरान ने कहा, "यह शिक्षा प्रणाली पर बहुत ही प्रासंगिक फिल्म है, जो इसमें फैले भ्रष्टाचार पर है." इस फिल्म के लेखक और निर्देशक सौमिक सेन हैं. यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है. MeToo: यौन शोषण के आरोपों पर जावेद अख्तर ने किया राजकुमार हिरानी का समर्थन नोट - ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget