एक्सप्लोरर

Emmy Awards 2022: ''स्क्विड गेम' ने रचा इतिहास, ली जंग-जे ने जीता बेस्‍ट एक्‍टर का खिताब

Squid Game Emmy Awards: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में आयोजित एमी अवॉर्ड्स 2022 में 'स्क्विड गेम' का जलवा रहा. अभिनेता से लेकर निर्माता ने अपने नाम अवॉर्ड्स कर इतिहास रच दिया.

Squid Game Actor Lee Jung Jae Makes History: 74वें प्राइम टाइम एमी अवॉर्ड्स (Emmy Awards 2022) का एलान हो चुका है और दक्षिण कोरियाई सीरीज ‘स्क्विड गेम' (Squid Game) ने इतिहास रच दिया है. यह सब अभिनेता ली जंग-जे (Lee Jung-jae) के दमदार अभिनय के बिना मुमकिन नहीं था. उन्‍हें इस सीरीज के लिए बेस्‍ट एक्‍टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है. उन्‍होंने जेसन बेटमैन (ओजार्क), ब्रायन कॉक्स (सक्‍सेशन), बॉब ओडेनकिर्क (बेटर कॉल शाऊल), एडम स्कॉट (सेवरेंस) और जेरेमी (सक्‍सेशन) जैसे दिग्‍गज अभिनेताओं को पछाड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया है. वह इस साल की शुरुआत में भी ‘स्क्विड गेम' के लिए SAG Award अपने नाम कर चुके हैं.

ह्वांग डोंग-ह्युक भी छाए रहे

'स्क्विड गेम' के निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक (Hwang Dong-hyuk) भी पूरे अवॉर्ड समारोह में छाए रहे. वह ड्रामा सीरीज श्रेणी जीतने वाले पहले एशियाई निर्देशक बने और गैर-अंग्रेजी भाषा श्रृंखला के लिए जीतने वाले भी पहले निर्देशक बने.

पिछले साल सितंबर में 'स्क्विड गेम' को रिलीज किया गया था और आते ही यह छाया गया था. भारत में भी इसे लोगों ने खूब पसंद किया. इसमें पार्क हे-सू, वाई हा-जून, होयोन जंग, ओ येओंग-सु, हीओ सुंग-ताए, अनुपम त्रिपाठी और किम जू-रयॉन्ग जैसे एक्‍टर्स ने भी सराहनीय काम किया है. नेटफिल्‍क्‍स पर इसको देखा जा सकता है. यह सीरीज एक प्रतियोगिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां 456 खिलाड़ी, जिनमें से सभी गहरे वित्तिय संकट से जूझ रहे होते हैं. पांच बिलियन से अधिक जीतने के लिए बच्चों के खेल की एक श्रृंखला के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं.

छह अवॉर्ड किए अपने नाम 

एमी अवॉर्ड्स 2022 (Emmy Awards 2022) में 'स्क्विड गेम' (Squid Game) ने 14 नामांकन हासिल किए थे और कुल छह अवॉर्ड्स अपने नाम किए. इसे पिछले साल के विनर शो ‘सक्‍सेशन’ से कड़ी टक्‍कर मिली और इस बार भी वो बेस्‍ट ड्रामा सीरीज का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहा. फिर भी एमी अवॉर्ड्स 2022 में 'स्क्विड गेम' की एतिहासिक उपलब्धि को नकारा नहीं जा सकता. ली यू-मी ने गेस्ट  एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड जीता. आउटस्टैंडिंग स्‍पेशल विजुअल इफेक्ट्स के लिए भी 'स्क्विड गेम' ने अवॉर्ड अपने नाम किया. वहीं आउटस्टैंडिंग स्टं‍ट परफॉर्मेंस, आउटस्टैंडिंग प्रोडक्शन डिजाइन के लिए भी इसे सराहा गया. जल्‍द इसका दूसरा सीजन भी आने वाला है. 

यह भी पढ़ें:- 

Emmy Awards 2022: Zendaya को मिला बेस्ट एक्ट्रेस तो Lee Se Young ने जीता बेस्ट एक्टर, यहां देखें एमी अवॉर्ड विनर्स लिस्ट

आलिया-रणबीर की Brahmastra बंपर कमाई के बाद भी KGF 2 से रह गई पीछे! आंकड़े हैरान कर देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Tuesday BO Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Video: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
बेटी अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget